Contact News Publisher
धरमपुरी नगर के वरिष्ठ कांग्रेस नेता हाजी बाबू खान को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ व जिला कांग्रेस अध्यक्ष कमल किशोर पाटीदार की सहमति से क्षेत्रीय विधायक पांचीलाल मेड़ा व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र पाटीदार की अनुसंशा पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष पद नियुक्त किया गया।
धरमपुरी@जफर अली
जिला कांग्रेस अध्यक्ष के खलघाट स्थित कार्यालय पर उक्त नियुक्ति पत्र कांग्रेसजनों की उपस्थिति में दिया गया। वही नगर में संघठन को धरातल पर मजबूत बनाने एवं शीघ्र ही नगर व वार्ड कार्यकारणी गठित करने के लिए निर्देश दिए। नियुक्ति के बाद बाबू खान को धरमपुरी नगर परिषद् अध्यक्ष प्रतिनिधि डॉक्टर जियाउल हक, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष अजय पाटीदार,जावेद खान,पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शबीर पहलवान सहित कांग्रेस पदाधिकारियों द्वारा पुष्प माला पहना कर बधाई दी गई।






























