मध्य प्रदेश के रतलाम में शादीशुदा युवक का इस्ट्राग्राम पर एक युवती से दोस्ती हुई और ये दोस्ती प्यार से बदल गई दोनो के प्यार की ये कहानी परिवार को भी पता थी रविवार को युवक युवती से मिलने रतलाम की एक होटल में पहुंचा, होटल के कमरे में ना जाने क्या हुआ कि युवक ने फांसी लगा कर अपनी प्रेम लीला समाप्त कर ली और युवती ने भी जिएंगे साथ मरेगे साथ की तर्ज पर जहर का सेवन कर लिया युवती को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
रतलाम@टीम भारतीय न्यूज़
जहां वह जीवन और मौत से संघर्ष कर रही हैं खबर के मुताबिक रविवार को युवक फवारा चौक स्थित पारस होटल के कमरा नम्बर 203 में यवती से मिलने पहुंचा था युवती आलोट व युवक नगरा गांव का रहने वाला था, युवक का नाम दीपक प्रजापत बताया गया है मृतक युवक के भाई विनोद प्रजापत के मुताबिक उसके भाई की युवती से दोस्ती इस्ट्राग्राम पर हुई थी दीपक शादीशुदा है उसकी एक बच्ची भी है पुलिस ने युवती को जिला अस्पताल भिजवाया है पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।
दरअसल वही थाना प्रभारी स्टेशन रोड किशोर पाटन वाला ने बताया की आज सूचना प्राप्त हुई थी कि होटल पारस में एक युवक ने सुसाइड कर लिया है हमने वहां जाकर निरीक्षण किया तो एक युवक मृत अवस्था में मिला इसमें हमने अभी मर्ग कायम करके जांच कर रहे हैं युवक का नाम दीपक प्रजापत निवासी नगरा का बताया है गया है इसमें हम जांच करवा रहे हैं किस कारण से उसने सुसाइड किया है, एक लड़की भी बाहर बैठी हुई थी उसकी भी तबीयत खराब थी उसको हमने हॉस्पिटल भिजवाया है जांच में क्या-क्या तथ्य आते हैं वह अवगत कराया जाएगा, पाटन वाला ने बताया अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी इसकी जांच करवा रहे हैं हमारे वरिष्ठ अधिकारियों ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया है, वही यह बताया गया कि युवक कल रात में होटल में रुका था उसने उसके भाई से भी बात की थी पूरा मामला अभी जांच में है।






























