मध्यप्रदेश शासन की योजना अनुसार PESA-Act के तहत धार में थानों अंतर्गत ग्रामसभाओं में ’’शांति एवं विवाद निवारण समिति’’ का गठन किया गया है। साथ ही PESA-Act के संबंध में जानकारी से गांवो के आम नागरिको को अवगत कराने हेतु पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा म.प्र. के समस्त पुलिस अधीक्षको प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने हेतु निर्देशित किया गया है।
धार@साबिर खान
उक्त निर्देषो के पालन में आज दिनांक 06.05.2023 को पुलिस अधीक्षक धार श्री मनोज कुमार सिंह(भा.पु.से.) के निर्देशन में नगर पुलिस अधीक्षक धार श्री देवेन्द्र धुर्वे व उप पुलिस अधीक्षक अजाक सुश्री निलेश्वरी डावर द्वारा थाना तिरला परिसर में PESA-Act कानून की जानकारी हेतु थाना तिरला अंतर्गत आने वाले 98 गांवो के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पंचायत सचिव व सदस्यों की बैठक सेमिनार का आयोजन किया गया।
सेमिनार का मुख्य उद्देश्य गांव में शांति बनाये रखने हेतु गांव में होने वाले लडाई, झगडो व आपसी विवाद, जमीन संबंधित विवाद को ’’शांति एवं विवाद निवारण समिति’’ के द्वारा पारम्परिक पद्वति से ग्राम के विवाद निवारण करने का है। इस अवसर पर नगर पुलिस अधीक्षक धार श्री धुर्वे द्वारा गांवो की जनताओं को गांवो में आपसी समन्वय स्थापित करने, महिलाओ का सम्मान करने व देश सेवा के प्रति तत्पर रहने हेतु शपथ दिलाई।
उक्त सेमिनार के संचालन में थाना प्रभारी तिरला निरीक्षक जयराज सोलंकी, नायब तहसीलदार वृत तिरला सुश्री सोनिका सिंह व सायबर क्राईम प्रभारी निरीक्षक दिनेश शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।






























