Contact News Publisher
पुलिस अधीक्षक जिला धार मनोज कुमार सिंह के निर्देशन में सम्पूर्ण जिले में कल दिनांक 28/04/2023 की रात्रि 09.00 बजे चलाया गया विशेष अभियान।
धार@साबिर खान
विशेष अभियान के दौरान विभिन्न थानों पर कुल 11 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत की गई कार्यवाही , वाहन किए जब्त।
जिला मुख्यालय पर थाना यातायात के साथ ही थाना कुक्षी, सागौर, डही , बदनावर, कानवन, सेक्टर 01, टांडा आदि थानों पर देर रात की गई कार्यवाही।
नशे की हालत में वाहन चलाते पाए गए वाहन चालकों को माननीय न्यायालय के समक्ष किया जाएगा पेश, प्रत्येक वाहन चालक पर कम से कम 10,000 रुपए का होगा जुर्माना लगभग।
11 प्रकरणों में कुल 1,25000 तक हो सकेगा जुर्माना।
जिले में गंभीर सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक धार श्री मनोज कुमार सिंह की संपूर्ण जिले में सख्ती से कार्यवाही की जा रही है।






























