दमोह कोतवाली थाना क्षेत्र के शोभानगर में रहने वाले एक किन्नर का शव सोमवार की दोपहर फंदे से लटका मिला। बाकी अन्य किन्नर जब बधाई लेकर वापस घर पहुंचे तो उन्होंने किन्नर को फांसी के फंदे से लटका देखा जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
दमोह@चतुर्भुज बिट्टू दुबे
पुलिस ने मौके पर पहंुचकर शव को नीचे उतरवाया और पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।इस घटना के बाद अन्य किन्नर भी सख्ते में हैं क्योंकि दमोह में पहली बार किसी किन्नर ने आत्महत्या की है।
जानकारी देते हुए किन्नर शब्बो बुआ ने बताया कि सुबह सभी लोग अपने-अपने क्षेत्र की बस्ती में बधाई मांगने जा रहे थे उन्होंने निक्की किन्नर 25 वर्ष से भी साथ चलने के लिए कहा, लेकिन उसने कहा कि हाथ में दर्द है इसलिए वह नहीं जाएगा।यह कहने के बाद निक्की कमरे में चला गया और अन्य किन्नर बस्ती में बधाई लेने निकल गए। दोपहर में जब वह लौटकर वापस आए और निक्की के कमरे में जाकर देखा तो वह फांसी के फंदे से झूल रहा था। जिसके बाद शब्बो बुआ ने अन्य किन्नरों को जानकारी दी और स्थानीय लोगों को भी सूचित किया गया। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहंुच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं सूचना मिलने के बाद किन्नर की मां भी घटना स्थल पहंुची जिन्होंने अन्य किन्नरों पर कई प्रकार के आरोप लगाते हुए कहा कि उसके बेटे से दो साल से इन लोगों के द्वारा बात नहीं करने दी जा रही थी वह घर भी नहीं आता था। वहीं अन्य किन्नरों ने कहा की यह झूठ है वह निक्की से बात करने के लिए कहते थे लेकिन वह कहता था की वह घर नही जाएगा भाई मारता है बहरहाल पुलिस ने मामला जांच में लिया है।






























