Contact News Publisher
रतलाम के वार्ड क्रमांक 24 को आदर्श वार्ड बनाने के लिए पार्षद सलीम मोहम्मद बागवान के प्रयासों से एक करोड़ 83 लाख 41 हजार 750 रुपए के विकास कार्य स्वीकृत किये गये है , जिसमे कुछ कार्य प्रारंभ हो गये है , तथा शेष शिघ्र शुरु होने जा रहे है ।
रतलाम@साबिर खान
आपको बता दें कि सलीम भाई पिछले 40 वर्षों से शिवकुमार झालानी के शिष्य के रुप मे , एक जुझारू नेता के रूप में जाने जाते हैं । पूर्व में भी उन्होंने तात्कालिक विधायक पारस सकलेचा तथा राज्यसभा सांसद के सहयोग से इस वार्ड में 60 लाख के काम करवाए । आपके प्रयासों से अशोकनगर में गली नंबर 4 को कालोनाइजर द्वारा बंद करने के प्रयास को सफल नही होने दिया । हाल ही में आपने 140 करोड रूपए का सीवरेज घोटाला तथा 15 करोड रूपए का एलइडी लाइट घोटाला उजागर कर , शहर में अपनी प्रतिष्ठा बनाई ।
पार्षद सलीम अहमद बागवान प्रारंभ से ही वार्ड क्रमांक 24 को आदर्श वार्ड बनाने के लिए प्रयास कर रहे थे जिन्हें अब सफलता प्राप्त हुई है ।






























