हम सभी सौभाग्यशाली और गौरवान्वित हैं कि हम भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हैं, हम सभी राष्ट्र के पुनर्निर्माण भारत माता को परम वैभव के शिखर पर ले जाने के पुनीत ईश्वरीय कार्य में लगे हुए हैं आज हमारा नेतृत्व विश्व को दिशा दे रहा है उक्त वक्तव्य धार नगर सेनापति मंडल के बूथ क्रमांक 41 पर आयोजित भाजपा के स्थापना दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक श्रीमती नीना वर्मा ने कहा
धार@साबिर खान
उन्होंने कहा कि मैं अतिथि नहीं एक कार्यकर्ता के रूप में कार्यक्रम में उपस्थित हूं, वहीं भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष विपिन राठौर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज एक विशाल वटवृक्ष के रूप में विश्व की सबसे बड़ी पार्टी का कीर्तिमान हमने बनाया है आज हम सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की दिशा में कार्य करते हुए पितृपुरुष डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी, पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के स्वप्न को साकार होता देख रहे हैं, कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने बूथ को जिताने का संकल्प लिया । भाजपा मंडल महामंत्री कार्यक्रम प्रभारी राजेश डाबी ने बताया कि मंडल के प्रत्येक बूथ पर पार्टी का झंडा फहराकर स्थापना दिवस मनाया गया जिसमें बूथ के अतिथि क्रमशः भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव यादव, पूर्व विधायक करनसिंह पवार, नपाध्यक्ष नेहा बोडाने, वरिष्ठ नेता अशोक जैन, जिला महामंत्री सन्नी रिन, पूर्व नपाध्यक्ष ममता जोशी, श्याम नायक, मोहन जोशी, दीपक पवार, संजय शर्मा, आशीष गोयल, मनोज ठाकुर, विवेक गौड़, मनीष प्रधान, हुकुम लश्करी, दीपक शर्मा, राजेश हारोड़, राकेश दुर्गेश्वर, पुरुषोत्तम चौहान, डॉ रमाकांत मुकुट, महेश बोडाने, अंकित भावसार, संजय मकवाना, अनिल यादव इत्यादि रहे । आयोजित कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष नितेश अग्रवाल, अनिल जैन बाबा, कालीचरण सोनवानिया, सोनिया राठौर, अजीत जैन, गौरव जाट, राजेंद्र राठौर, बादल मालवीय, लक्ष्मीनारायण नायक, देवेंद्र रावल, अजय राठौर, रतन भाबर, लक्ष्मण पटेल, दिलीप पिचड़वाल, पर्वतसिंह सूर्यवंशी, दीपक बोरासी, हरीश आर्य, जगदीश सोनी, निशा शर्मा, राकेश चौहान, आकाश त्रिवेदी, ईश्वर वैष्णव, बनेसिंह पटेल, सीमा सोनी, निलेश पाटीदार आदि प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे ।






























