धार नगरपालिका की नवगठित (पीआईसी) अध्यक्षीय परिषद की प्रथम बैठक बुधवार को संपन्न हुई।
धार@साबिर खान
बैठक में धार नगरपालिका राजस्व वित्त विभाग की सभापति टीना विपिन राठौर ने विगत कई दशकों से शहर में हनुमान जयंती पर प्राचीन श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर परिसर में लगने वाले सात दिवसीय मेले के सांस्कृतिक मंचीय कार्यक्रम को नगरपालिका निधि मद से करने हेतु इस आशय का एक प्रस्ताव नपाध्यक्ष नेहा महेश बोडाने और सीएमओ निशिकांत शुक्ला सहित सभी पीआईसी सदस्यों के समक्ष रखा, जिस पर अध्यक्ष,सीएमओ सहित सभी सदस्यों ने स्वीकृति दी, पीआईसी सदस्य व क्षेत्रीय पार्षद टीना विपिन राठौर ने बताया कि शहर के प्राचीन श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर परिसर में विगत 77 वर्षों से सात दिवसीय मेले का आयोजन सुचारू रूप से हो रहा है जिसमें होने वाला सांस्कृतिक मंचीय कार्यक्रम पिछले कुछ वर्षों से न्यून होता जा रहा है । इस मेले का आयोजन गर्मी की छुट्टियों में होता है, शहर के बच्चे उत्साहित और आनंदित होते हैं, मेले में होने वाले सांस्कृतिक मंचीय कार्यक्रम से शहर की प्रतिभा और संस्कृति को बढ़ावा मिलता है, विगत कई वर्षों से मेला आयोजन समिति और नगरवासी उक्त मेले को नगरपालिका के अधीन करने की मांग कर रहे थे नगरपालिका के अधीन होने से मेले की भव्यता बढ़ेगी, नगरपालिका राजस्व कर में बढ़ोतरी होगी और यह पुनः अपने वृहद सांस्कृतिक सामाजिक स्वरूप को प्राप्त करेगा । बैठक में अजीत जैन, रवि मेहता, लक्ष्मण पटेल, अनीता रमाकांत मुकुट, आशा शिव पटेल, नेहा रजत प्रजापति आदि सदस्य मौजूद थे ।






























