श्री दामोदर वंशीय जूना गुजराती दर्जी समाज की वार्षिक बैठक नानेवाड़ी स्थित समाज की धर्मशाला में संपन्न हुई
धार@साबिर खान
जिसमें समाज के निवर्तमान अध्यक्ष सुरेश पंवार ने सचिव नारायण सोलंकी के द्वारा गत वर्ष के सभी धार्मिक, सामाजिक व सांस्कृतिक आयोजनों का वृत्त और वार्षिक आय व्यय लेखा प्रस्तुत किया साथ ही वर्तमान धर्मशाला के नवीन निर्माण और समाज के विकास कार्यों पर विस्तृत कार्य योजना बनी ।

अगले कार्य बिंदु में समाज अध्यक्ष चुनाव को लेकर विस्तृत चर्चा हुई जिसमें
समाज के उपस्थित सभी वरिष्ठजनों ,समाजजनो ,पूर्व अध्यक्षों ने सर्वसम्मति से राजेश डाबी को समाज का अध्यक्ष नियुक्त किया ।इस अवसर पर समाज के डॉ रमाकांत मुकुट ,महेश गोयल ,घनश्याम बिरला सेट ,बाबूलाल गोयल ,ओम सोलन्की ,लक्ष्मीनारायण चौहान ,श्याम पवार ,प्रवीण मकवाना ,शेखर परमार अनील गहलोत , गोविंद परमार , प्रमोद सोलंकी ,भेरुलाल पटेल ,प्रकाश गोयल ,श्रवण गोयल ,राजू मकवाना ,गोविंद मकवाना ,अनिल सोलंकी, दीपक चौहान ,गोलू परमार ,धीरज चौहान ,मनीष चौहान ,शंकर परमार ,संतोष परमार ,शेखर पवार ,इत्यादि उपस्थित थे ।।। सभी ने श्री डाबी के अध्यक्ष नियुक्त होने पर ,पुष्प हार पहनाया ओर मुंह मीठा कर बधाई देकर स्वागत किया ।
ज्ञात हो श्री डाबी ने पूर्व में जूना गुजराती दर्जी समाज के नवयुवक मंडल सचिव और समाज के मीडिया प्रभारी, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा महामंत्री जैसे महत्वपूर्ण दायित्व को निभाया और वर्तमान में भाजपा नगर महामंत्री के दायित्व का निर्वाह सकुशल कर रहे हैं । उक्त जानकारी समाज के राकेश चौहान ने दी ।






























