मध्य प्रदेश के रतलाम पुलिस की प्रताड़ना से तंग आकर एक युवक ने आत्महत्या कर ली है। घटना से गुस्साए मृतक के परिजन मुक्तिधाम जाने से पहले शव लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच गए। यहां पर शक करने के द्वारा प्रदर्शन किया गया और दोषी पुलिसकर्मी और थाने के दलाल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
रतलाम@टीम भारतीय न्यूज़
प्रदर्शन के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील पाटीदार ने प्रदर्शनकारियों को समझाइश दी और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद यह लोग अर्थी लेकर उठे। पुलिस द्वारा प्रताड़ित किए जाने का आरोप रावटी थाना पुलिस के सब इंस्पेक्टर राम सिंह खपेड़ और थाने के दलाल बताए जाने वाले व्यक्ति पर लगा है। जिनकी प्रताड़ना से तंग होकर 28 वर्षीय गोपाल गुर्जर ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक की मौत के बाद गुस्साए परिजनों ने पुलिस पर कई गंभीर आरोप लगाए।
आपको बतादे की परिजनों का आरोप है कि रावटी थाने में पदस्थ सब इंस्पेक्टर राम सिंह खपेड़ और थाने का दलाल दीपेश डोडियार उसे डेढ़ लाख रुपए के लिए परेशान कर रहे थे, जबकि वह उन्हें पूर्व में वह 50 हजार रुपए दे चुका था। मृतक रावटी क्षेत्र में वाहन चलाता था और उसकी एक युवती से दोस्ती भी थी। परिजनों का आरोप है कि रेप के केस में फसाने की धमकी देकर सब इंस्पेक्टर और थाने का दलाल, गोपाल को बीते कई दिनों से लगातार फोन पर धमका रहे थे।
परिजनों का आरोप है कि पुलिस और उनसे जुड़े लोगों द्वारा इस पूरे घटनाक्रम को लेकर युवक के साथ मारपीट भी कर चुके थे इन्हीं बातों से प्रताड़ित होकर गोपाल ने मंगलवार शाम अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली मृतक के पिता पुलिस में भी अपनी सेवाएं दे चुके है वही इस पूरे मामले को लेकर एडिशनल एसपी सुनील पाटीदार ने मामले की जांच की बात कही है।






























