23 मार्च 2023 को भगवान झूलेलाल जी का जन्मोत्सव चेटीचंड बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ धार नगर सिंधी पंचायत द्वारा सिंधी धर्मशाला में मनाया गया जिसमें सुबह लाल साईं की पूजा अर्चना के साथ सिंधी गुरुद्वारे का आकर्षक शृंगार किया गया शाम 4 बजे कोड़ी खाने में गोविंद लंगर (ग़रीबों कौ भोजन ) कराया गया तदुपरांत संध्याक़ाल में भगवान लाल साँई झूलेलाल जी का बहराना साहिब का जुलूस बग्गी में बैंड बाजों के साथ निकाला गया जो धर्मशाला से अंबामाता मंदिर तक ले जाया गया रात्रि में समाजजनो का सामूहिक प्रीतिभोज का आयोजन भी सिंधी पंचायत द्वारा किया गाया समाज के सभी सादस्यों ने बड़े उत्साह से भाग लेकर इष्ट देव लाल साईं का जन्मोत्सव मनाया जिसने मुख्य रूप से घनश्यामदास आहूजा सुमित मनोहरलाल नगरानी.श्यामलाल ख़त्री ,जयरमदास आहुजा ,नारायण मलानी , गुरदासमल कुकरेजा ,जितेंद्र आहूजा , प्रेम आहूजा मोनू आहूजा ,पवन आहूजा रॉकी आहूजा आदि युवा कार्यकारिणी के सदस्य गण उपस्थित रहे।






























