63 वी मिस्टर एमपी बॉडीबिल्डिंग एवं मैन फिजिक्स जूनियर सीनियर वह हैंडीक्राफ्ट बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता आयोजन मध्य प्रदेश बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता नेहरू स्टेडियम पर आयोजित किया गया।
धार@साबिर खान
प्रदेश से विभिन्न जिलों से आए लगभग ढाई सौ प्रतियोगियों ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। धार जिला बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन की ओर से भी इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया गया था जिसमे जूनियर वर्ग में अनीस कुरैशी ने शानदार प्रदर्शन कर धार जिले का नाम प्रदेश स्तर पर रोशन कर 70 किलो से ऊपर वर्ग में धार जिला बॉडीबिल्डिंग एसोसिएशन का नाम गोल्डन अक्षरों में दर्ज करवाया वहीं जिले को जूनियर वर्ग में चैंपियन ऑफ चैंपियन का टाइटल जीत कर धार शहर का नाम भी रोशन किया। धार जिला बाड़ी बिल्डिंग संगठन द्वारा उनकी सफलता पर जिला अध्यक्ष राधेश्याम यादव, श्याम पवार प्रदेश उपाध्यक्ष, दिनेश चंदेल, सुशील, मुस्तफा बागवान गोल्डन जिम, मोइन खान, शुभचिंतकों, खेल प्रेमियों आदि द्वारा अनीस के शानदार प्रदर्शन पर हार्दिक शुभकामनाएं वह बधाइयां दी।






























