लोकायुक्त सागर द्वारा नकल कराने के रूपये लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा था।
दमोह@चतुर्भुज बिट्टू दुबे
माध्यमिक शिक्षा मण्डल भोपाल द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी बोर्ड परीक्षा 2023 परीक्षा केन्द्र- शासकीय हाईस्कूल नरसिंहगढ़ (केन्द्र क्रमांक-251073) जिला दमोह में श्री घनश्याम प्रसाद अहिरवाल (मूल पद- माध्यमिक शिक्षक शासकीय माध्यमिक शाला-झिरा) वर्तमान जन शिक्षक, जन शिक्षा केन्द्र शास. हाईस्कूल नरसिंहगढ़, संकुल केन्द्र शास. उमावि किशुनगंज विकासखण्ड पथरिया द्वारा पर्यवेक्षण कार्य करते हुए परीक्षार्थी से परीक्षा केन्द्र पर नकल कराने के एवज में रुपये लेते हुए कार्यालय लोकायुक्त सागर के दल द्वारा रंगे हाथों पकड़ा गया है।
अतः म०प्र० शासन स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय भोपाल का पत्र कमांक / एफ 1-14/2019/20-1 भोपाल दिनांक 27.07.2019 एवं म०प्र० शासन स्कूल शिक्षा विभाग के परिपत्र कमांक/एफ 44-65/85/बी-2/ बीस, दिनांक 27.06.1997 एवं आदेश क्रमांक / 44-109 /20-2/2007/ दिनांक 22.08.2008 के द्वारा प्रदत्त शक्तियों के अधीन म०प्र० सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1986 के नियम-9 के तहत श्री घनश्याम प्रसाद अहिरवाल (मूल पद-माध्यमिक शिक्षक शासकीय माध्यमिक शाला-झिरा) संकुल केन्द्र शास. उमावि किशुनगंज वर्तमान जन शिक्षक, जन शिक्षा केन्द्र शास. हाईस्कूल नरसिंहगढ़ विकासखण्ड पथरिया जिला दमोह को कार्यालय लोकायुक्त सागर द्वारा रंगे हाथों पकड़े जाने के फलस्वरूप तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। निलंबन अवधि में श्री अहिरवाल का मुख्यालय शासकीय उत्कृष्ट उमावि बण्डा जिला-सागर नियत किया जाता है। निलंबन अवधि में श्री घनश्याम प्रसाद अहिरवाल को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता रहेगी।
पृoक्रमांक / बोर्ड परीक्षा / 2023 / 1307 प्रतिलिपि:-
1- आयुक्त लोक शिक्षण म०प्र० भोपाल।
2- आयुक्त सागर संभाग-सागर
3- सचिव माध्यमिक शिक्षा मण्डल मoप्रo 4- संचालक राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल भोपाल।
5- कलेक्टर जिला दमोह।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत-दमोह। 7- उप पुलिस अधीक्षक, कार्यालय लोकायुक्त जिला सागर ।
6-8 संभागीय अधिकारी माध्यमिक शिक्षा मण्डल सभाग-सागर ।
15/23 संयुक्त संचालक लोक शिक्षण संभाग सागर सागर दिनांक 04.03.2023
91 10- जिला शिक्षा अधिकारी जिला दमोह / सागर की ओर सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु। जिला परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केन्द्र-दमोह की ओर भेजकर निर्देशित किया जाता है कि संबंधित को आदेश तामील कराकर पावती इस कार्यालय को भेजा जाना सुनिश्चित करें। विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी पथरिया / बण्डा की ओर सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु।
11-12- 13- श्री.आर.सी.सी. जनपद शिक्षा केन्द्र पथरिया / बण्डा की और सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु प्राचार्य, उत्कृष्ट उमावि बण्डा जिला-सागर / शास. उमावि किशुनगंज जिला दमोह की ओर सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु ।
14- श्री धनश्याम प्रसाद अहिरवाल (मूल पद- माध्यमिक शिक्षक, शासकीय माध्यमिक शाला-झिरा) वर्तमान जन शिक्षक, जन शिक्षा केन्द्र शास. हाईस्कूल नरसिंहगढ़, संकुल केन्द्र-शास उमावि किशुनगंज विकासखण्ड पथरिया जिला दमोह की ओर सूचनार्थ एवं पालनार्थ
संयुक्त संचालक
प्रतेक शिक्षण संभाग सागर






























