पुलिस अधीक्षक दमोह के मार्गदर्शन में एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में तथा श्रीमान एसडीओपी पथरिया के नेतृत्व में हिण्डोरिया पुलिस के द्वारा काम्बिंग गस्त के दौरान 02 फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
दमोह@चतुर्भुज बिट्टू दुबे
कैफियत मामला इस प्रकार है कि दिनांक 06/11/2022 को मर्ग क्र. 79/22, धारा-174 जाफौ. कायम कर जांच में लिया गया था नावालिग मृतिका की मृत्यु के संबंध में दौरान जाँच के अपराध क्र.- 93/2023 धारा-305, 34 भा.द.वि. का अपराध आरोपी सौरभ यादव पिता भीमसेन यादव, उम्र 22 वर्ष निवासी बांदकपुर एवं आरोपी भीमसेन पिता बाबूलाल यादव, उम्र 48 वर्ष, निवासी-बांदकपुर के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया था जो उक्त दोनों आरोपीगणों की तलाश में हिण्डोरिया पुलिस लगी हुई थी जो हिण्डोरिया पुलिस द्वारा दिनाँक 27/02/2023 को काम्बिंग गश्त रात्रि के दौरान उक्त दोनों नफर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिन्हें माननीय न्यायालय दमोह के समक्ष पेश किया जाना है।
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय दमोह के मार्गदर्शन एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय दमोह एवं श्रीमान एसडीओपी, पथरिया के नेतृत्व में निम्न पुलिस अधिकारी / कर्मचारियों द्वारा फरार 02 नफर आरोपियों को पकड़ने में उत्कृष्ट कार्य किया गया है। थाना प्रभारी हिण्डोरिया निरी. संधीर चौधरी, चौकी प्रभारी बांदकपुर उनि बी. एस. हजारी, आर. 94 कपिल तिवारी, आर. 610 संतोष भूरिया, का योगदान रहा है।






























