श्रीमान चतुर्थ अपर सत्र न्यायाधीश महोदय दमोह के सत्र प्रकरण क्र 53/2007 धारा 302,34 ता.हि. में अभियुक्त नन्नू अहिरवार पिता भगोला अहिरवार निवासी सूखी पिपरिया थाना दमोह देहात को वर्ष 2009 में आजीवन कारावास की सजा से दण्डित किया गया था जो आरोपी वर्ष 2009 से सजा भुगतने से बचने के लिए फरार था।
दमोह@चतुर्भुज बिट्टू दुबे
जो माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी का स्थाई वारण्ट जारी किया गया था । जो श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन एवं श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक महोदय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी दमोह देहात उनि अमित मिश्रा द्वारा गठित टीम सउनि एम.के पटैल, आर. 251 अजय पटैल, आर. 732 बृजेन्द्र, आर 153 श्रीराम, आर 563 राजकुमार ठाकुर द्वारा उक्त वारण्टी की तलाश किया जो दिनाँक 24- 25/02/ 2023 की रात्रि में मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि स्थाई वारण्टी जटाशंकर ढाबा सूखी पिपरिया के पास बाहर जाने की फिराक में खड़ा है। जो मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा दबिस देकर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय सजा भुगताये जाने हेतु पेश किया गया। उक्त वारण्टी को गिरफ्तार करने में उनि अमित मिश्रा थाना प्रभारी दमोह देहात सउनि एम. के पटैल, आर. 251 अजय पटैल, आर. 732 बृजेन्द्र, आर 153 श्रीराम, आर 563 राजकुमार ठाकुर की महत्वपूर्ण भूमिका रही
वहीं दूसरी और कोतवाली पुलिस के द्वारा छात्र छात्राओं में अपराध नियंत्रण एवं जागरूकता के चलते शहर के शर्मा क्लासेस में चलाया गया जागरूकता अभियान…
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र छात्राओं को इंस्पेक्टर आलोक तिरपुड़े ने बताए टिप्स…
महिला अपराध एवं साइबर ठगी से बचने के संबंध में दी जानकारी…
दमोह पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सिंह के निर्देशन में आज शहर के पत्थर बाजार स्थित शर्मा क्लासेस में कोतवाली पुलिस के द्वारा छात्र छात्राओं के लिए आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, महिला अपराध एवं नियंत्रण के साथ जिले भर में लगातार बढ़ रही साइबर ठगी से बचने के संबंध में जानकारी दी गई।
जिसमे कोतवाली थाना से पहुंचे इंस्पेक्टर आलोक तिरपुड़े ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए सही दिशा में तैयारी करने के टिप्स बताते हुए। स्वयं के द्वारा की गई तैयारी के दौरान प्राप्त हुए अनुभवों को सांझा किया।
साथ ही सोशल मीडिया के मध्यमा से लगातार बड़ रहे महिला अपराध एवं साइबर ठगी के मामले से कैसे बचा जा सके इसके संबंध में भी छात्र छात्राओं के लिए विस्तार से जानकारी दी। वहीं इंस्पेक्टर आलोक तिरपुडे ने शर्मा क्लासेस में अध्यन्नरत छात्र छात्राओं के लिए आगामी परीक्षाओं की अच्छी तैयारी करने के लिए प्रेरित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामनाएं की। इस दौरान मुख्य रूप से इंस्पेक्टर आलोक तिरपुड़े, आरक्षक रुप नारायण, शर्मा क्लासेस के संचालक प्रकाश शर्मा, नीतेश दुबे, देवी सिंह सूर्यवंशी, शरीफ खान के साथ विभिन्न छात्र छात्राओं की मौजूदगी रही। आलोक तिरपुड़े*
वहीं एक कुम्हारी चौकी को भी मिली कामयाबी
*कुम्हारी थाना प्रभारी राजेन्द्र मिश्रा की सक्रियता से पुलिस टीम के साथ आरोपी को सामान सहित लिया गिरफ्त में*
दमोह/दमोह जिले के थाना कुम्हारी से दमोह के अपराध क्रमांक 18/23 धारा 392 394 397 ताहि इजाफा धारा 25/ 27 आर्म्स एक्ट के आरोपी राजभान परिहार निवासी हिनौती को पुलिस अधीक्षक महोदय राकेश कुमार सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार सिंह के निर्देशन व श्रीमान एसडीओपी हटा वीरेंद्र बहादुर सिंह के मार्गदर्शन में दिनांक 25/2/ 23 को गिरफ्तार किया जाकर आरोपी से घटना में प्रयुक्त टीवीएस कंपनी की मोटरसाइकिल व घटना समय लूटे गए रुपयों में से हिस्से में आए 950 रुपए व एक पिस्टल कारतूस जप्त जाकर आरोपी राजभान परिहार को माननीय न्यायालय पेश किया गया. शेष आरोपियों की तलाश जारी है आरोपी राजभान परिहार की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी कुम्हारी उपनिरीक्षक वंदना गौर, सहायक उप निरीक्षक राजेंद्र मिश्रा, प्रधान आरक्षक 786 इमरान, प्रधान आरक्षक 787 दिनेश, आरक्षक 593 नरेंद्र, आरक्षक 345 जलेश, आरक्षक 119 भाई लाल, आरक्षक 508 नागेंद्र, आरक्षक 699 डेनी, आरक्षक 124 संदीप की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।






























