बदनावर तहसील में पश्चिम क्षेत्र के बोरदी हंडिया कुंडिया में शबरी जन्मोत्सव धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ में मनाया गया।
बदनावर@टीम भारतीय न्यूज़
गत रात्रि को भजन सत्संग व शुक्रवार को विशाल भंडारा एवं आदिवासी सम्मेलन संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि अशोक डावर अध्यक्ष जिला पंचायत कृषि समिति धार रहे । इस अवसर पर अशोक डाबर ने संबोधित करते हुए समाज को शिक्षा नशा मुक्ति संविधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा सरकारी योजनाओं का प्रत्येक वास्तविक पात्र को लाभ लेने के लिए आगे आना चाहिए इसमें जनप्रतिनिधियों को जागरूकता के साथ आगे आकर हितग्राहियों को लाभ पहुंचाने की बात कही आदिवासी समाज आदि। अनादि काल से जल जंगल जमीन और प्रकृति को अपना सर्वस्व मानते हैं इस मौके पर सरपंच प्रतिनिधि मानसी मकवाना पूर्व सरपंच देवराम मकवाना शंभू लाल बारीक वसुनिया वन समिति अध्यक्ष मदन मकवाना गोपाल गौशाला रावलपाड़ा बोरदी के अध्यक्ष नानूराम औसारी सचिव रामलाल वसुनिया छोगालाल मकवाना प्रकाश मकवाना पूर्व सरपंच गटगारा रमेश चंद डामर सहित बड़ी संख्या में महिलाएं बच्चों गणमान्य जन उपस्थित थे।






























