पांच दिवसीय नगरीय विकास यात्रा का शुभारंभ
दमोह@चतुर्भुज बिट्टू दुबे
दमोह जिले में आयोजित विकास यात्रा गुरुवार को दमोह पहुंची जहां शहर के दो स्थानों पर आम सभा का आयोजन किया गया नगरीय विकास यात्रा का शुभारंभ मध्य प्रदेश वेयरहाउसिंग एंड लॉजिस्टिक्स कॉरपोरेशन अध्यक्ष दर्जा प्राप्त कैबिनेट मंत्री राहुल सहने हरी झंडी दिखाकर स्थानीय महाराणा प्रताप स्कूल ग्राउंड से रथ को रवाना किया इसके बाद बजरिया वार्ड 6 एवं सिविल वार्ड 2 में एक सभा का आयोजन हुआ जिसमें बड़ी तादाद में हितग्राही एवं आम नागरिक मौजूद रहे कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश सरकार एवं केंद्र की सरकार दोनों ही मिलकर जन हितेषी योजनाएं चला रही हैं जिसका लाभ प्रत्येक नागरिक पात्र हितग्राही को मिल रहा है चाहे वह आयुष्मान भारत योजना हो या प्रधानमंत्री आवास योजना ऐसी अनेक योजनाएं केंद्र एवं राज्य की सरकार द्वारा चलाई जा रहीं है उन्होंने कहा कि इस विकास यात्रा का उद्देश्य शासन की योजनाओं को आप सभी हितग्राहियों तक पहुंचाना है विभाग के अधिकारी कर्मचारी आपके द्वार आएंगे एवं शासन की योजना का लाभ आप सभी पात्र हितग्राहियों को दिया जाएगा मध्य प्रदेश वेयरहाउसिंग एवं लॉजिस्टिक कॉरपोरेशन अध्यक्ष राहुल सिंह ने कहा कि भारत सरकार एवं मध्य प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही है चुनाव को अभी काफी समय बाकी है लेकिन हमारी सरकार जनता के लिए 24 घंटे 7 दिन लगातार काम करती है और इस विकास यात्रा का उद्देश्य यह है कि जो भी पात्र हितग्राही शासन की योजना का लाभ लेने से वंचित रह गया है वह हमें बताएं शासन की प्रत्येक योजना का लाभ आपको दिया जाएगा अधिकारी कर्मचारी आपके घर आकर आपको योजना का लाभ देंगे सांसद प्रतिनिधि नरेंद्र बजाज ने भी संबोधित करते हुए कहा कि हर पात्र हितग्राही को लाभ मिले यही सरकार का उद्देश्य है
कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि नगरपालिका यशपाल सिंह ठाकुर पवन तिवारी कृष्णा राज मोंटी रैकवार हरीश मिश्रा श्याम विश्वकर्मा रिंकू गोस्वामी रघु श्रीवास्तव रमेश राठौर धीरज घारू संजय कुशवाहा हेमराज भैया मुख्य नगरपालिका अधिकारी बीएल सिंह इंजीनियर मेघ तिवारी सुशील सोनी आकाश उदेनिया सहित बड़ी तादाद में नगर पालिका के अधिकारी कर्मचारी एवं हितग्राही आम नागरिक मीडिया कर्मी मौजूद रहे।






























