धार जिले के नालछा स्थित कलंदरी दरबार में दरगाह हजरत जहूर अली काजी बाबा का सालाना 36 वा उर्स परंपरागत रूप से बड़ी शानो शौकत से मनाया जाएगा जिसमे देश के प्रसिद्ध कव्वाल रईस अनीस साबरी दिल्ली,आफताब कादरी कव्वाल इंदौर एवं जाफर हुसैन शादाब हुसैन कव्वाल जावरा अपना प्रोग्राम पेश करेंगे जिसका सीधा प्रसारण (Live) भारतीय न्यूज़ के यूट्यूब चैनल (Bhartiya news) पर देख पाएंगे।
धार@साबिर खान
काजी बाबा लंगर कमेटी के अध्यक्ष इरफान शेख बंटी भाई ने जानकारी देते हुए बताया कि उर्स की शुरुआत देश के लिए शहीद हुए सैनिकों की याद में रक्तदान शिविर लगाकर की जाएगी दिनांक 24 फरवरी को कमेटी की ओर से दरगाह पर चादर पेश की जाएगी एवं रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा।
25 फरवरी शनिवार को सुबह दस बजे से बेऔलाद महिलाओं को मन्नत के लड्डू बांटे जाएंगे एवं रक्तदान शिविर आयोजित होगा 25 फरवरी को ही जिन महिलाओं के यहाँ बच्चे हुए है उन बच्चो को कमेटी की ओर से तोला जाएगा इसी प्रकार महफिले कव्वाली रात दस बजे से शुरू होगी जिसमें रईस अनीस साबरी कव्वाल दिल्ली,आफताब कादरी कव्वाल इंदौर एवं जाफर शादाब हुसैन कव्वाल जावरा अपने कलाम पेश करेंगे।
26 फरवरी को महफिले रंग का आयोजन होगा उसके बाद 14 गरीब यतीम बच्चियों का निकाह काजी बाबा ट्रस्ट की ओर से किया जाएगा जिसमे हर बच्ची को कमेटी की ओर से गृहस्थी का सामान दिया जाएगा एवं असर बाद बिदाई दी जाएगी एवं उर्स का समापन होगा।
इस वर्ष उर्स में मुख्य अतिथि के रूप में म.प्र.शासन के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री रामखेलावन पटेल को आमंत्रित किया गया है एवं विशेष अतिथि म.प्र.राज्य आपूर्ति निगम उपाध्यक्ष राज्य मंत्री राजेश अग्रवाल होंगे कार्यक्रम की अध्यक्षता ऊर्दू अकादमी के पूर्व अध्यक्ष राज्यमंत्री दर्जा जाफर बेग भोपाल और मदरसा बोर्ड के पूर्व डायरेक्टर कलीम अहमद बच्चा करेंगे।
उर्स के सभी कार्यक्रमों में प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार एवं जानेमाने लेखक दै.भोपाल मेट्रो न्यूज़ के प्रधान संपादक मो.जावेद खान साहब विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
काजी जहूर अली बाबा ट्रस्ट एवं उर्स कमेटी ने सभी जायरीनों से उर्स के सभी प्रोग्रामें शामिल होने की अपील की है।
उक्त जानकारी ट्रस्ट के सूफी मिर्जा अमजद बेग द्वारा दी गई।






























