धार जिला रेडियो शाखा के वार्षिक निरीक्षण हेतु दिनांक 15.02.2023 को पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य प्रताप सिंह रेडियो कार्यालय पहुचे।
धार@साबिर खान
पुलिस अधीक्षक महोदय नें रेडियो शाखा में विभन्न सेक्शन जैसे शहरक सीसीटीवी कंट्रोल रुम , थाना सीसीटीवी कन्ट्रोल रुम , स्टोर शाखा ,प्रशासन शाखा , रेडियो वर्क शाप, सायफर शाखा, पीआरसी कंट्रोल रुम में भ्रमण किया एवं विभिन्न शांखाओ की कार्यप्रणाली के संबधं में प्रभारी रेडियो उप निरीक्षक संजीव तिवारी से जानकारी प्राप्त की ।
भ्रमण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा रेडियो कम्युनिकेशन प्रणाली एवं उसके सबंधं में विस्तृत जानकारी उप निरीक्षक संजीव तिवारी से जानी तथा कम्युनिकेशन के संबधं में आवश्यक निर्देश दिये , पीआरसी भ्रमण में पुलिस अधीक्षक द्वारा मेसेज इन-आउट प्रोसीजर के बारे में जानकारी ली।
सीसीटीवी कंट्रोल रुम भ्रमण में पुलिस अधीक्षक द्वारा सतत मानिटरिंग हेतु आदेशित किया तथा पुलिस थाना सीसीटीवी सिस्टम में आवश्यक सुधार हेतु निर्देशित किया ।
पुलिस अधीक्षक द्वारा कार्यालय की साफ –सफाई एवं रिकार्ड संधारण की तारिफ की गयी।
पुलिस अधीक्षक के भ्रमण के दौरान रक्षित निरीक्षक केन्द्र प्रभारी अरविंद दांगी , प्रभारी रेडियो संजीव तिवारी, सहायक उप निरीक्षक अजय श्रीवास्तव , देवेन्द्र सिसोदिया उपस्थित रहे ।






























