Contact News Publisher
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद जिला दमोह के निर्देशन में नवांकुर बुंदेलखंड नव निर्माण संगठन एवं युवा जन कल्याण समिति दमोह द्वारा ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति महंतपुर की बैठक का आयोजन किया गया।
दमोह@चतुर्भुज बिट्टू दुबे
सर्व प्रथम भारत माता एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यापर्ण किया। गोपाल पटेल द्वारा दीनदयाल जी की विचारधारा से सभी को अवगत कराया किस तरह उन्होंने समाज के उत्थान के लिए कार्य किये हम सभी को उन्ही के विचारों से प्रेरणा लेकर आने ग्राम का विकास करना है समिति सचिव पुष्पेंद्र पटेल द्वारा विकास यात्रा के दौरान जो हितग्राही पात्र है उन्हें लाभ दिलाने कार्य करना है जल संरक्षण ,ऊर्जा संरक्षण, के साथ पर्यावरण संरक्षण के विषय में जानकारी दी। इस अवसर पर परामर्शदाता राहुल खरे, मोहन पटेल, प्रदीप पटेल, अजय पटेल, मनोज पटेल, परषोत्तम पटेल, मुकेश नामदेव, भूपेंद्र अहिरवाल,त्रिलोक पटेल के साथ ग्रामवासियों की उपस्थिति रही।






























