थाना कोतवाली धार पर दिनांक 05/02/23 को फरियादी कमल पिता पूनमचंद जाति पटेलिया 18 साल निवासी मिंयापुरा थान नालछा हामु सुंदरवन कालोनी धार ने थाना आकर लिखित आवेदन पेश किया कि दिनांक 04/02/23 को शाम 08.00 बजे लगभग फरियादी अपने रिश्तेदार कृष्णा पटेल के साथ रात्रि में पैदल-पैदल अनिल प्लाजा धार के सामने से होते हुए कुम्हारगड्डा धार की ओर अपने मोबाईल फोन से बात करते हुए जा रहा थे तभी पीछे से एक मोटर साईकिल पर दो अज्ञात ल़डके अपनी मोटर साईकिल अडाकर फरियादी को डरा धमका कर फरियादी के हाथ से मोबाईल लूट कर ले गये ।
धार@साबिर खान
फरियादी की रिपोर्ट पर स्प्लेण्डर मोसा क्रमांक एमपी-09 वी.जेड. 1741 पर बैठे अज्ञात दो लडकों के विरूद्ध थाना कोतवाली धार पर अपराध क्रमांक 84/2023 दिनांक 05/02/23 धारा 392 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
शहर धार में मोबाईल लूट की घटना से तत्काल वरिष्ठ अधिकारीयों को अवगत कराया गया व श्रीमान पुलिस अधीक्षक धार श्री आदित्य प्रताप सिंह द्वारा तत्परता बरतते हुये बदमाशो की धर पकड़ करने हेतु श्री देवेन्द्र पाटीदार के निर्देशन में नगर पुलिस अधीक्षक श्री देवेन्द्रसिहं धुर्वे एवं थाना प्रभारी कोतवाली श्री दीपक सिंह चौहान के नेतृत्व एंव कुशल मार्गदर्शन में टीम का गठन किया ।
गठित टीम द्वारा दिनांक 05/02/23 को रात्रि करीब 20.00 बजे मुखबीर सूचना के आधार पर माण्डव रोड स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के पास घटना में प्रयुक्त मोटर साईकिल एमपी-09 वी.जेड.-1741 की सूचना प्राप्त होने पर सूचना की तस्दीक हेतु तत्काल मौके पर पहुंचकर संदिग्ध 01.नीरज पिता पुटिला जाति भीलाला 18 साल निवासीयान अर्जुन कालोनी धार एवं 01 विधि विरूद्ध बालक निवासी धार को हिरासत में लेकर पुछताछ की तो अपराध कारित करना स्वीकार किया व विधी विरूद्ध बालक से लूटा गया फोन रियलमी-09 मौके पर उसके कब्जे से जप्त किया गया । एवं घटना में प्रयुक्त वाहन एमपी-09 वी.जेड.-1741 आरोपी नीरज निंगवाल के कब्जे से मौके पर जप्त किया गया ।
अपराध क्र.84/2023 धारा 392 भादवि
नाम गिरफ्तार आरोपी- 01.नीरज पिता पुटिला जाति भीलाला 18 साल निवासीयान अर्जुन कालोनी धार व 01 विधि विरूद्ध बालक ।
महत्वपूर्ण भूमिका- इस घटना का पर्दाफाश करने मे महत्वपूर्ण भूमिका श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक श्री देवेन्द्र सिंह धुर्वे , थाना प्रभारी कोतवाली दीपक सिंह चौहान, उनि सौरभ शुक्ला, उनि जगदीश चौहान , उनि बी.पी. तिवारी, सउनि गजेन्द्रसिंह चौहान, सउनि अनिल शर्मा, प्रआर 143 सोनु चौहान, प्रआर 582 मितेश, आर.684 शुभम, आर. 557 प्रदीप पाटील, आर. 246 अनिल बीसी व आर. 409 शिव कुमार, आर.27 रूपेश जाट का सराहनीय योगदान रहा।






























