नगर पालिका धार के बहुचर्चित वार्ड नम्बर 14 से बम्पर मतों से चुनाव जीतकर आए कांग्रेस नेता लियाकत पटेल अब इस मुस्लिम बाहुल्य वार्ड की तस्वीर बदलने को तैयार है।
धार@साबिर खान
पटेल के मुताबिक मास्टर प्लान तैयार कर पूरे वार्ड का विकास कर इसे आदर्श वार्ड के रूप में विकसित करेंगे।
कांग्रेस नेता लियाकत पटेल ने बताया कि हमारी पहली प्राथमिकता वार्डवासी है जिन्होंने हमे भारी मतों से विजय बनाया है नगरपालिका सीएमओ के साथ मिलकर इस वार्ड का मास्टर प्लान बना कर सड़क बिजली ड्रेनेज ओर नाली की समस्या का समाधान करेंगे इस वार्ड में छः मोहल्ले आते हैं जिनके अलग अलग प्रतिनिधि बनाकर विकास को अंजाम देंगे।
ज्ञात हो कि इस मुस्लिम बाहुल्य वार्ड में कांग्रेस के कई दिग्गज उम्मीदवार टिकट की दौड़ में शामिल थे लेकिन कांग्रेस के सिटिंग पार्षद का टिकिट काटकर पार्टी ने लियाकत पटेल पर भरोसा किया था इस पर पटेल ने कहा कि पिछली बार भी मेरा टिकिट काट दिया गया था फिर भी मेने कांग्रेस उम्मीदवार का तन मन धन से साथ देकर उन्हें विजय बनवाया था हाई कमान ने सर्वे के आधार पर टिकिट दिया था मेरे भी संपंर्क थे जिनकी बदौलत टिकिट मिला।
वही जब पटेल से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता द्वारा चुनाव हरवाने के प्रयासों के बारे में पूछा तो उनका कहना था कि जनता ने भरपूर मत देकर ऐसे लोगों को जवाब दे दिया है ये मामला हाई कमान का है एवं जनता सब जानती है।
इसी प्रकार कांग्रेस अधिकृत प्रत्याशी घोषित होने के बाद भी कांग्रेस के बागियों द्वारा निर्दलीय चुनाव लड़े लोगों पर अनुशासनात्मक कार्यवाही को लेकर आश्वस्त पटेल ने कहा कि हमे उम्मीद है कि संगठन इस मामले में संज्ञान लेकर अवश्य कार्यवाही करेगा तीसों वार्ड में जिन लोगों ने पार्टी के विरुद्ध कार्य किया है उन पर जरूर कार्यवाही होगी।
चुनावों में कांग्रेस प्रत्याशियों को अपने दम पर चुनाव लड़ने ओर कोई बड़ा नेता या स्टार प्रचारक नही आने पर पटेल ने कहा कि कांग्रेस संगठन ने चुनाव में पूरा सहयोग किया जिला अध्यक्ष खुद लगातार फीडबैक ले रहे थे पूरे जिले की जिम्मेदारी होने के बाद भी उन्होंने चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों की मदद की है उन्हीं के प्रयासों से कांग्रेस ने छः नगरीय निकायों में जीत दर्ज की है पटेल ने इस बात को सिरे से खारिज किया है कि चुनाव में संगठन का सहयोग नहीं मिला।
इसी प्रकार कांग्रेस नेता ने वार्ड वासियों का सहयोग एवं विकास का संकल्प भी लिया है।






























