Contact News Publisher
धार जिले के ग्राम बाकानेर में सात मात्रा देवीजी मेले में संचनालय आयुष के निर्देश अनुसार मकर संक्रांति पर्व पर आयुष मेगा शिविर का आयोजन श्री शिवराम कन्नौज जिला पंचायत सदस्य, श्रीमती ज्योति- कुशाल अग्रवाल जनपद पंचायत सदस्य, श्रीमती अनीता दद्दू सिंह सरपंच ग्राम पंचायत बाकानेर, श्री दशरथ सिंह सोलंकी भाजपा मंडल अध्यक्ष के मुख्य आतिथ्य में दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया।
धार@टीम भारतीय न्यूज़।
साथ ही विशेष अतिथि डॉ रमेशचंद्र मुवेल भी उपस्थित रहे। इस मेगा शिविर में होम्योपैथी एवं आयुर्वेदिक चिकित्सकों द्वारा विभिन्न प्रकार के रोगियों का परीक्षण कर एवं निशुल्क औषधि वितरण किया गया । शिविर में लगभग 345 रोगियों का परीक्षण एवं उन्हें निशुल्क औषधि वितरित की गई ।इस कार्य में जिले के सभी आयुष चिकित्सक एवं पैरामेडिकल स्टाफ का सहयोग रहा । यह जानकारी डॉ जितेन्द्र पाटीदार एवं डॉ संजय पाटीदार शिविर नोडल अधिकारी द्वारा दी गई ।






























