नेहरू युवा केंद्र, धार( खेल एवं युवा मंत्रालय, भारत सरकार) व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, धार के संयुक्त तत्वावधान एवं जिला युवा अधिकारी स्वप्निल देशमुख के मार्गदर्शन में स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य में समृद्धि नर्सिंग कॉलेज ज्ञानपुरा में युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।
धार@साबिर खान
सर्वप्रथम सरस्वती पूजन से कार्यक्रम की शुरुआत की गई जिसमें मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के जिला न्यायाधीश सचिन कुमार घोष ने दीप प्रज्वलन किया। मुख्य अतिथि महोदय द्वारा युवाओं को अपना आदर्श बनाने व हर संभव सही रास्ते पर चलकर जनता की मदद करने के लिए प्रेरित किया । ममता यूनिसेफ के जिला समन्वयक राजेश शर्मा ने बच्चों को युवा शपथ दिलवाई व अपनी ऊर्जा और प्रतिभा का उपयोग राष्ट्र के विकास के लिए करने का संदेश दिया । संगीत कलाकार देशराज वशिष्ठ ने बच्चों को स्वामी विवेकानंद जी के पदचिन्हों पर चलने व हर कार्य को जब तक पूरा नहीं हो तब तक कोशिश करते रहने व सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। इसके पश्चात कार्यक्रम में माननीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदीजी द्वारा राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2023 (हुबली धारवाड़ कर्नाटक से) के शुभारंभ समारोह का सीधा प्रसारण दिखाया गया।
सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप जोशी, गुरुवंत कौर , शिवकांता चौहान ने बच्चों को आशीर्वचन दिए । कार्यक्रम का संचालन मीना अग्रवाल ने किया व आभार कॉलेज सीईओ मोनिका चौहान ने माना। भोज जागरूक महिला मंडल सोसाइटी व भोज युवा मंडल से ओमप्रकाश सोलंकी, राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक भूरी पटेल , सलोनी राठौर, विजयरानी सोलंकी, रचना व ख्वाहिश अग्रवाल का कार्यक्रम में सराहनीय योगदान रहा ।






























