नव वर्ष की पूर्व बेला में गृह विभाग द्वारा प्रदेश में एकमात्र एसपी के रूप में दमोह एसपी डीआर तेनिवार को हटाकर उनकी जगह पर राकेश कुमार सिंह को दमोह का नया एसपी नियुक्त किया है।
दमोह@चर्तुभुज बिट्टू दुबे
मंगलवार 27 दिसंबर की शाम मध्य प्रदेश के अवर सचिव गृह विभाग द्वारा जारी किए गए आदेश में भारतीय पुलिस सेवा 2010 के अधिकारी राकेश कुमार सिंह को सेनानी तेरी बटालियन बिसवल ग्वालियर से दमोह एसपी के रूप में पदस्थ किया गया है वही दमोह एसपी रहे तेनिवार को सेनानी तेरहवी बटालियन ग्वालियर भेजा गया है।
उल्लेखनीय है कि पिछले एक माह से दमोह एसपी के बदले जाने की अटकलें लगाई जा रही थी। जिसकी वजह बाल संरक्षण आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो द्वारा मिशनरी संस्थाओं की जांच मामले में दर्ज कराई गई एफआईआर के बाद संतोषजनक जांच कार्यवाही नहीं किया जाना माना जा रहा है। इसके पूर्व दमोह सीएसपी अभिषेक तिवारी के तबादले की वजह भी धर्मांतरण मामला की जांच मैं लापरवाही बताई जाती रही।
वही पिछले दिनों पूर्व वित्त मंत्री जयंत मलैया के अमृत महोत्सव में आए मुख्यमंत्री के समक्ष हेलीपैड पर अनेक भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा प्रवेश बनने भी दसवीं के खिलाफ नारेबाजी करते हुए शिकायत की गई थी। 23 दिसंबर को हिंदू संगठनों द्वारा कराए गए दमोह बंद के दौरान भी एसपी हटाओ कलेक्टर हटाओ दमोह बचाओ जैसी नारेबाजी करते हुए बयान जारी किए गए थे। वही 24 दिसंबर की रात कसाई मंडी पुलिस चौकी में पदस्थ एसएएफ बटालियन के जवान की पत्थर मारकर हत्या कर दी जाने के बाद दमोह जिले में कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे थे। उपरोक्त सभी हालातों को लेकर दमोह एसपी को हटाए जाने की संभावना जा रही हैं वही 4 दिन से दमोह में चल रही थी बागेश्वर धाम सरकार की राम कथा के दौरान अचानक एसपी का तबादला कर दिया जाना चर्चा का विषय बना हुआ है क्योंकि शहर में इस समय हजारों की संख्या में श्रद्धालु जनों का जमावड़ा बना हुआ है। हालांकि सूत्रों का कहना है कि अगले माह जैन पुलिस अधिकारियों का डीआईजी पद पर प्रमोशन होना है उनमें एसपी डीआर तेनीबार भी शामिल है। ऐसे में उन को हटाए जाने के बाद नए साल में उनके डीआईजी बनाए जाने की संभावना भी जताई जाने लगी है।






























