लिटिल शटलर ग्रुप के प्रतिभावान शटलर्स अवध बिल्लौरे, माही पवार, विधि देशवाली दिनांक 26दिसंबर से 30 दिसंबर 2022 तक भुवनेश्वर में खेली जाने वाली “सब जूनियर नेशनल बैडमिंटन चैम्पियनशिप” में भाग लेने हेतु आज भुवनेश्वर के लिए प्रस्थान करेंगे।
धार@साबिर खान
उक्त जानकारी देते हुए सुधीर वर्मा बैडमिंटन प्रशिक्षक ने बताया कि अवध, माही,विधी, द्वारा राज्य स्तरीय बैडमिंटन स्पर्धाओ में अंडर 15 बालक /बालिका एकल/ युगल वर्ग में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर राष्ट्रीय स्पर्धा में भाग लेने हेतु चयनित हुए । अवध बिल्लौरे अंडर 15 बालक एकल वर्ग में, माही पवार अंडर 15 बालिका एकल एवं युगल वर्ग तथा विधि देशवाली अंडर 15 बालिका युगल वर्ग में म.प्र. टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। ज्ञात रहे उक्त तीनों शटलर्स इसके पूर्व भी राष्ट्रीय स्पर्धाओं में भाग ले चुके हैं। शटलरो की उक्त उपलब्धि पर शरदचंद्र निगम अध्यक्ष लिटिल शटलर ग्रुप राजेश सांख्य जिला खेल अधिकारी भुपेंद्र जोशी सचिव लिटिल शटलर ग्रुप, सलीम खान सचिव डीडीबीए सहित पालकगण एवं वरिष्ठ बैडमिंटन खिलाडियों ने बधाई प्रेषित कर स्पर्धा में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने हेतु अग्रिम शुभकामना प्रेषित की है।






























