Contact News Publisher
भोपाल के टी टी स्टेडियम में दिनांक 28 से 30 नवंबर तक खेली गई पश्चिम क्षैत्रीय महालेखाकार विभागीय बैडमिंटन स्पर्धा में धार के प्रतिभावान राष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी संजय ठाकुर ने अपने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए युगल वर्ग में विजेता का खिताब जीता।
धार@साबिर खान
वर्तमान में महालेखाकार कार्यालय भोपाल में कार्यरत संजय ठाकुर ने उक्त स्पर्धा के पुरूष युगल वर्ग के फाइनल में संजय ठाकुर एवं राजेश वर्मा की जोड़ी ने गौरव परमार व रोहन पाराशर की जोडी को तीन मेचों के कडे मुकाबले में 17.21 21.15 21.16 से पराजित कर विजेता का खिताब जीतकर अपनी श्रेष्ठ खेल प्रतिभा का परिचय दिया। ज्ञात रहे उक्त स्पर्धा में नागपुर, मुम्बई, जयपुर, अहमदाबाद, गोवा, ग्वालियर, आदि जगह के खिलाड़ियों ने भाग लिया था ।
संजय पुरुष एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में ग्वालियर के गौरव परमार से पराजित हुए। संजय धार प्रवास के दौरान स्थानीय राजा देवीसिंह बैडमिंटन हाल में अपने प्रशिक्षक के मार्गदर्शन में ।






























