Contact News Publisher
चलो बलवारी हनुमान जी मंदिर ध्वजा यात्रा में मुख्य यजमान इस वर्ष धार- महु क्षेत्र सांसद छत्तरसिंह दरबार की ओर से बाबा को चोला व यात्रा में शामिल श्रदालुओं को प्रसादी का पुण्य लाभ लिया जा रहा है जिसमें यात्रा नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर धार रोड यात्रा प्रारंभ होगा।
मनावर@कलीम खान
18 किलोमीटर दूर बलवारी धाम पहुंच कर सुंदरकांड का पाठ किया गया इस यात्रा में हजारों श्रदालुओं ने बढ चढ़कर भाग लिया ध्वजा की पुजा आर . डी. गुप्ता द्वारा की गई व पुलिस प्रशासन का सराहनीय योगदान रहा। इस अवसर पर भाजपा नेता नारायण सोनी, भाजपा नगर अध्यक्ष सचिन पाण्डे, जे डी सोनी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रामेश्वर पाटिदार, हरिश खण्डेलवाल, हिमान्शु भगत, मोनु पाटीदार, रवि पादिदार, राजेश हिरोड़कर, आर डी. गुप्ता आदि उपस्थित रहे।






























