Contact News Publisher
धरमपुरी नगर के राजवाड़ा में हॉट बाजार में हर सप्ताह हो रहे मोबाईल चोरी के बाद कल हॉट बाजार से एक मोबाईल चोरी करता हुआ आरोपी लोगों द्वारा पकड़ा गया जिसे तुरंत धरमपुरी थाने पर लाया गया जहां पुलिस ने आरोपी रविंद्र राठौड़ पिता नितुसिंह उम्र 21 वर्ष निवासी किशनपुरा पुल राजवाड़ा इंदौर के विरुद्ध धारा 379 के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया जहाँ से आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में भेजा गया।
धरमपुरी@जफर अली
फरयादी फयान पिता नियामतउल्ला निवासी धरमपुरी ने बताया की वो अपने दोस्त शाहबाज के साथ बाजार करने के लिए गया था और सब्जी की दुकान से सब्जी ले रहा था तभी आरोपी रविंद्र ने फयान की ऊपर की जेब में रखा वन प्लस मोबाईल जिसकी कीमत 42,000₹ को चुपके से निकालकर भागने लगा तभी फयान जोर से चिल्ला कर अपने साथी के साथ आरोपी का पीछा किया और थोड़ी दूरी पर भीलट मंदिर के पास मोबाईल सहित पकड़ा और थाने ले कर आए। थाने से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी ने कोई अन्य मोबाईल चुराना नही कुबूल किया है!






























