Contact News Publisher
पचोर नगर परिषद में प्रधानमंत्री आवास हितग्राही योजना राशि की दूसरी किस्त को लेकर ध्यानाकर्षण के लिए पचोर भाजपा के युवा नेता कमल सक्सेना ने अपनी ही पार्टी के नगरी प्रशासन मंत्री को तथा जनप्रतिनिधियों का कराया ध्यानाकर्षण।
खुजनेर@टीम भारतीय न्यूज़
पचोर नगर परिषद में प्रधानमंत्री आवास हितग्राही योजना की दूसरी किस्त को लेकर डायरेक्टर मार्केटिंग सोसायटी पचोर कमल सक्सेना ने नागरिकों के साथ मिलकर तथा कई जनप्रतिनिधियों को साथ लेकर नगरी प्रशासन मंत्री मध्य प्रदेश को पचोर में 2020 प्रधानमंत्री आवास हितग्राही राशि की दूसरी किस्त को लेकर ध्यानाकर्षण कराया मीडिया के माध्यम से तथा छोटे-मोटे ध्यानाकर्षण कराएं आज मीडिया से बातचीत करते हुए युवा नेता कमल सक्सेना ने बताया कि हमारी सरकार की मंशा और हमारे जनप्रतिनिधियों की मंशा साफ है और वह गरीबों के साथ है उनकी नियत में किसी भी प्रकार की खराबी नहीं है और 12 तारीख को प्रधानमंत्री आवास हितग्राही योजना की दूसरी किस्त 1278 हितग्राहियों को 12 तारीख को डालने जा रही है फिर भी मीडिया के माध्यम से ध्यानाकर्षण के लिए आज यह बात अपनी ही पार्टी के सरकार से कहीं वही नागरिकों का कहना है कि हमने पिछली गर्मी बारिश और सर्दी अधूरे मकान में निकालिए नागरिकों का कहना है कि हम जो लोग खुले में रहने को या किराए के मकान में रहने को मजबूर है वह अपने मकान में रहेंगे ऐसी सरकार से उनकी अपील है इसको लेकर तहसीलदार नगर पालिका को हितग्राही लोगों ने पिछली मर्तबा आवेदन भी किए हैं दूसरी ओर युवा नेता कमल सक्सेना ने सभी जनप्रतिनिधियों को साथ लेकर सरकार का पिछले कई मर्तबा ध्यानाकर्षण कराया है तथा युवा नेता ने भरोसा विश्वास दिलाया कि 12 तारीख को दूसरी किस्त 1278 हितग्राहियों के खाते में पहुंच जाएगी रेलवे को लेकर के किराया बढ़ा हुआ है इस विषय में उन्होंने सांसद रोडमल नागर को अवगत कराया है और पत्र भी लिखा है।
।





























