राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू अपने पांच दिवसीय मध्यप्रदेश प्रवास के तहत बुधवार को अल्प प्रवास के लिए इंदौर पहुंचीं। सुबह करीब 9:25 बजे देवी अहिल्याबाई होल्कर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर राज्यपाल मंगूभाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव तथा जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया।
इंदौर@साबिर खान fm
एयरपोर्ट पर औपचारिक स्वागत के बाद राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू भारतीय वायुसेना के विशेष हेलीकॉप्टर से अपने निर्धारित कार्यक्रमों के लिए रवाना हो गईं। राष्ट्रपति का यह दौरा मध्यप्रदेश में विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक और राष्ट्रीय महत्व के कार्यक्रमों में सहभागिता को लेकर महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू 19 जून को अंतर्राष्ट्रीय सिकल सेल दिवस के अवसर पर ओंकारेश्वर में आयोजित विशेष कार्यक्रम में शामिल होंगी। इसके बाद 20 जून को वे जबलपुर पहुंचेंगी।
21 जून को राष्ट्रपति अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में भाग लेंगी। इसी दिन वे रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय, जबलपुर के 36वें दीक्षांत समारोह में भी शामिल होकर विद्यार्थियों को संबोधित करेंगी।
अपने प्रवास के अंतिम चरण में 22 जून को राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू कूनो नेशनल पार्क का भ्रमण करेंगी। इसके बाद वे ग्वालियर पहुंचेंगी और वहां से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी।
राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए इंदौर, ओंकारेश्वर, जबलपुर, कूनो और ग्वालियर सहित सभी संबंधित स्थानों पर सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्थाएं सुदृढ़ की गई हैं। राष्ट्रपति का यह दौरा प्रदेश के विभिन्न विकास, पर्यावरण, स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़े कार्यक्रमों को नई गति देने की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा






























