लोगों ने देश में अमन-चैन और अपने हक में दुआ मांगने की अपील की।
धरमपुरी@जफर अली
उमराह के लिए मक्का-मदीना जाने वाले जायरीनों का सिलसिला जारी है। पवित्र सफर-ए-उमराह के लिए शनिवार को धरमपुरी से एक जत्था रवाना हुआ। जायरीनों को मुबारक सफर पर रवाना करने के लिए भारी संख्या में लोग पहुंचे। लोगों ने जायरीनों से देश में अमन-चैन और अपने हक में दुआ मांगने की अपील की। परिजनों और मोहल्ले वासियों ने फूल माला पहनाकर जायरीनों को रवाना किया, ज्ञात हो कि धरमपुरी से कुल 12 जायरीन शामिल है।
उमराह पर जाने वालो को रवाना करते हुए भय्यू शेख ने बताया कि हज साल में एक बार किया जाता है लेकिन उमराह साल में कभी भी किया जा सकता है। जहां हज में 45 दिन का समय लगता है वहीं उमराह में 14 से 20 दिन में सफर पूरा किया जा सकता है। उसमे भी अल्लाह की रज़ा शामिल होनी चाहिए वहीं उस दर तक पहुंचता है। मक्का-मदीना शरीफ की यात्रा नसीब वालों को मिलती है। जायरीन मुंबई के लिए रवाना हुए हैं और रविवार शाम 4 बजे फ्लाईट से मक्का के लिए रवाना होंगे।
इस मौके पर हाजी मुश्फिक शेख, हाजी शरीफ शेख, मोंटूल शेख, डॉ जियाउल हक, इरफान मालिक, अमान खान, सइद शेख, हकीम पठान, नासिर शेख, आरिफ खान, मजीद शेख, हाजी शाकिर शेख, शाहनवाज शेख सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।






























