प्रदेश सरकार की नवीन संपदा 2.0 मॉड्यूल योजना के जरिए ऑनलाइन दस्तावेज पंजीयन धरमपुरी उप पंजीयक कार्यालय में शुरू हो गई। प्रदेश के पांच जिलों में सफलता पूर्वक परीक्षण के बाद धरमपुरी उप पंजीयन कार्यालय में इसका प्रयोग सफल रहा।
धरमपुरी@जफर अली
अब ये सुविधा पूरे प्रदेश में लागू कर दी गई है। इस सुविधा से अब दस्तावेज के पंजीयन की प्रक्रिया बहुत सरल, पेपरलेस और पारदर्शी हो जाएगी। धरमपुरी में सर्विस प्रोवाइडर मूसा याकूब खान के ऑफिस से उप पंजीयन कार्यालय में उपस्थित होकर संपदा 2 में इकबाल खान पिता काले खान का एक दस्तावेज पंजीकृत किया गया जो धरमपुरी तहसील का पहला दस्तावेज था जो पंजीयन सफलता पूरक किए गया हैं। इसी शृंखला में धरमपुरी के सर्विस प्रोवाइडर मूसा याकूब खान ने धरमपुरी उप पंजीयक के निर्देशन में सोमवार को पहली ऑनलाइन रजिस्ट्री सफलता पूर्वक कराई।
पूरी प्रक्रिया आधार बेस्ड रहेगी
उप पंजीयक ललित चौहान ने बताया संपदा 2 सॉफ्टवेयर से नागरिक स्वयं या सर्विस प्रोवाइडर के माध्यम से रजिस्ट्री कर सकते हैं। सॉफ्टवेयर में आधार नंबर फीड करते ही क्रेता, विक्रेता, गवाह की पहचान सत्यापित हो जाएगी। संपत्ति का फोटो अपलोड करते ही गाइड लाइन के मुताबिक जियो टैगिंग के जरिए संपत्ति का मूल्यांकन हो जाएगा। इससे कागजी प्रक्रिया समाप्त होगी। विदेश में बैठा व्यक्ति वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए उप पंजीयक से बात कर अपनी रजिस्ट्री कर सकता है।






























