Contact News Publisher
डॉल्फिन अकेडमी धरमपुरी में केमिस्ट एसोसिएशन की आम बैठक सम्पन्न हुई जिसमें सर्वसहमति से नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया।
धरमपुरी@जफर अली
जिसमे गिरिराज राठौड़ को अध्यक्ष, आरिफ मनिहार को उपाध्यक्ष, सिद्धार्थ शर्मा को सचिव, सोहेल खान को कोषाध्यक्ष एवं हीराचंद सेठी, सोहन गुप्ता,अनिल जोशी एवं गोकुलदास गुप्ता को संरक्षक पद पर चयनित किया।
बैठक में विभिन्न विषयों पर चर्चा के पश्चात नवनिर्वाचित अध्यक्ष गिरिराज राठौर ने बैठक को सम्बोधित करते हुए ग्राहकों को अच्छी सेवाएं देते हुए जीवंत सम्पर्क बनाए रखकर व्यापार को मजबूती देने की बात कही|संरक्षक श्री हीराचंद सेठी एवं श्री सोहन गुप्ता ने आभार व्यक्त किया।






























