पुलिस अधीक्षक धार मनोज कुमार सिंह के निर्देशन में एवम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धार डॉ. इंद्रजीत बाकलवार के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस एवम परिवहन विभाग ने संयुक्त रूप से थाना यातायात परिसर में लगभग 10 स्कूल की लगभग 40 स्कूल बसों को चेक किया।
धार@टीम भारतीय न्यूज़
चेकिंग के दौरान बसों में लगे कैमरे, पैनिक बटन, जीपीएस, गति नियंत्रक, इमरजेंसी खिड़की आदि की गहनता से चेकिंग की। किसी भी प्रकार की कमी परिलक्षित होने पर तत्काल स्कूल प्रबंधन और संबंधित स्कूल के वाहन प्रभारी को अवगत कराया कमियों को दूर करने के लिए परिवहन विभाग द्वारा सभी को तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए एवम हिदायत दी गई की स्कूल वाहनों के संबंध में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जावेगी, थाना प्रभारी यातायात सूबेदार रोहित निकम ने बताया गया की पुलिस अधीक्षक धार मनोज कुमार सिंह के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. इंद्रजीत बाकलवार के मार्गदर्शन में आज थाना यातायात परिसर में धार अनुभाग के 10 निजी विद्यालयों के वाहनों को बुलवाया गया साथ ही स्कूल के प्रबंधन से जुड़े अधिकारी एवम वाहन प्रभारियों को भी बुलाया गया , सभी को आवश्यक हिदायतें दी गई, सुरक्षा मापदंडों की जांच की गई व कमियों को तत्काल पूरा करने के निर्देश दिए साथ ही बताया कि लापरवाही पाए जाने पर स्कूल प्रबंधन के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जावेगी
साथ ही बताया कि धार जिले सम्पूर्ण अनुभाग में यह कार्यवाही लगातार की जावेगी। कार्यवाही के दौरान थाना प्रभारी यातायात सूबेदार रोहित निकम, सर्व शिक्षा अभियान के कॉर्डिनेटर श्री दीक्षित, परिवहन विभाग से मधुकर सिसोदिया, थाना यातायात से एएसआई भगवान सिंह सिसोदिया, प्र आर जितेंद्र करनावत आदि उपस्थित रहे।






























