राठौड़ समाज का राठौड़ तीर्थ उज्जैन में बनेगा। जिसमे 150 बिस्तर का चिकित्सा एवं शोध केंद्र ,युवा सर्जन के लिए 100 कमरों का हॉस्टल ,आधुनिक ई लाइब्रेरी कंप्यूटर लैब , सांस्कृतिक म्यूजियम का निर्माण होगा।
धार@साबिर खान
उज्जैन मक्सी रोड पर 20 बीघा जमीन खरीदी गई है राठौड़ तीर्थ की लागत करीबन 100 से 150 करोड़ के आसपास होगी ।राठौड़ तीर्थधाम निर्माण हेतु रथ यात्रा का आगमन मुलथान में हुआ। यात्रा के मुख्य सूत्रधार राठौड़ तीर्थ के संकल्प कर्ता श्री आर एन राठौड़ का स्वागत मुलथान राठौड़ समाज के अध्यक्ष गोवर्धनलाल राठौड़ ने पंचायत भवन चौराहे पर किया गया । रथयात्रा नगर भ्रमण के साथ सांवलिया जी मंदिर पर पहुंची । यात्रा का गांव में जगह-जगह पर स्वागत सत्कार किया गया । सरपंच देवेंद्र मोदी द्वारा भी अतिथियों का स्वागत किया गया ।यात्रा के दौरान मुख्य अतिथि राजेश सोलंकी खाचरोद रतिराम राठौड अशोकनगर
रमेश बात्रा मंदसौर यात्रा संघ थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता गोवर्धन लाल राठौड़ ने की।
साथ ही समाज के जिला व तहसील स्तर के पदाधिकारी पवन पटेल कलोरा कैलाश तीलगारा, भी यात्रा में शामिल थे
राठौड़ समाज संरक्षक रामकिशन ,बाबूलाल , कैलाशचंद्र और समाज के समस्त समाज बंधुओं के साथ कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित थे सभी की उपस्थिति में रु 21000 की राशि समाज द्वारा दान में दी गई। संचालन रमेश चंद्र राठौड़ ने किया। स्वागत गीत निलेश ने प्रस्तुत किया गया आभार राजेंद्र राठौड़ ने माना ।






























