आईपीएल 2020 के प्लेऑफ में पहुंचने के लिए आज सनराइजर्स हैदराबाद के लिए हर हाल में जीत जरूरी। हालांकि इसके लिए उसे मजबूत मुंबई इंडियंस की कड़ी चुनौती से पार पाना होगा। शारजाह में छोटे मैदान में आज लीग स्टेज का आखिरी मुकाबला खेला जाएगा, ऐसे में एक रोमांचक जंग देखने की उम्मीद रहेगी। इसके लिए कुछ ऐसी हो सकती है दोनों की संभावित एकादस।
मुंबई इंडियंस:
मुंबई की तरफ से आज क्विंटन डिकॉक की जगह क्रिस लीन को मौका मिल सकता है। वहीं हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह के साथ ट्रेंट बोल्ट को भी आराम दिया जा सकता है।
बल्लेबाज: सूर्यकुमार यादव, क्रिस लिन, सौरभ तिवारी
विकेटकीपर: इशान किशन,
ऑलराउंडर: कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पांड्या, जयंत यादव
गेंदबाज: मिशेल मैकलेनगन, धवल कुलकर्णी, राहुल चाहर, जेम्स पैटिंसन






























