Contact News Publisher
धार जिले से वर्ष 2026 में हज पर जाने वाले हाजियों के लिए मेडिकल फिटनेस और टीकाकरण कैंप का आयोजन किया जा रहा है।
धार@साबिर खान fm
यह कैंप 16 फरवरी, सोमवार को सुबह 9 बजे से रब्बिका मैरेज हॉल, मोदी पेट्रोल पंप के पास धार में लगेगा।
जिला हज कमेटी और ऑल इंडियन हज वेलफेयर सोसायटी धार की ओर से हज यात्रियों से समय पर पहुंचने और आवश्यक दस्तावेज साथ लाने की अपील की गई है।
कैंप में पासपोर्ट साइज फोटो, कोविड टीकाकरण प्रमाण पत्र और हज आवेदन की कॉपी साथ लाना अनिवार्य बताया गया है।
हाजियों से मेडिकल स्टाफ का सहयोग करने और दिए गए निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।


































