विरागोदय तीर्थ महामहोत्सव का भव्य आगाज मंगलवार से प्रारंभ हुआ आज के मंगल दिवस प्रारंभ हुआ गणाचार्य श्री 108 विराग सागर जी आज्ञानुवर्ती शिष्य आचार्य विभव सागर जी के साथ भावलिंगी संत आचार्य श्री108 विमर्श सागरजी समेत मुनि श्री विहर्ष सागर,मुनि विशोक सागर,मुनि विभंजन सागर,मुनि विनिश्चल सागर,मुनि संस्कार सागर समेत 80 मुनिराज एवं आर्यिका माता जी का मंगल आगमन हुआ।
दमोह@चतुर्भुज बिट्टू दुबे
जहां आदिनाथ चौबीसी मंदिर से भव्य आगवानी जलूश प्रारंभ हुआ जिसमें डी जे,बैंड पार्टी,महिला पुरूष दिव्यघोष,धार्मिक परिवेश में बालक बालिका मंडल समेत हजारों की संख्या बाहर से आये हुए श्रद्धालुओं का हुजूम साथ था।घर घर स्वागत के साथ चरण प्रक्षालन के साथ श्री पारस नाथ जैन बड़ा मंदिर में विराजमान आचार्य श्री विराग सागर जी की परिक्रमा कर नमोस्तु निवेदित किया।जयघोष से सारा आकाश गुंजायमान था।वही बुधवार से महामहोत्सव प्रारंभ होगा जिसमें प्रातः 7 बजे से बड़े मंदिर से 250 साधुओं के साथ विराज शोभायात्रा निकाली जाएगी जो कार्यक्रम स्थल पहुंचेगी जहां आचार्य श्री108 विनम्र सागर जी ससंघ मंगलागवानी करेंगे। रोहित जैन मीडिया प्रभारी ने जानकारी देते हुए कहा सुबह 9 बजे मध्यप्रदेश सरकार के लोकनिर्माण विभाग मंत्री गोपाल भार्गव, सागर विधायक शैलेन्द्र जैन समेत अनेको बड़ी हस्तियां महोत्सव के शुभारंभ में शिरकत करेंगी।






























