मानस भवन में भारत पर्व हुआ आयोजित, SD पटेल एसडीओ डब्लू डी पी आई यू का हुआ सम्मान
आर्कषक और मनमोहक कार्यक्रमों की हुई प्रस्तुति
उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारी हुए सम्मानित।
दमोह@चतुर्भुज बिट्टू दुबे
भारत पर्व के तहत मानस भवन दमोह में कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर कलेक्टर एस कृष्ण चैतन्य, पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सिंह, वर्षिनी चैतन्य, सांसद प्रतिनिधि नरेंद्र बजाज, जनपद अध्यक्ष प्रीति कमल ठाकुर, पूर्व कृषि मंत्री डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया, सीईओ जिला पंचायत अजय श्रीवास्तव, एडिशनल कलेक्टर नाथूराम गोड, एसडीएम दमोह गगन बिसेन, पं. नरेन्द्र दुबे, उस्ताद अनवर खां, सीएमओ भैया लाल सिंह, तहसीलदार अरविंद यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने किया। S,D पटेल Sdo PWD
इस अवसर पर लोकतंत्र के लोक उत्सव भारत पर्व के आयोजन के आकर्षण का केंद्र रहे ढिमरयाई लोकनृत्य श्री चुन्नी लाल सागर एवं उनकी टीम तथा बुंदेली लोक गायक श्री ओमप्रकाश सिंह भोपाल और उनके कलाकार साथी रहे। इनके द्वारा बहुत ही आकर्षक मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिसे सभी ने सराहा।
कार्यक्रम के अंत में श्रेष्ठ कार्य प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को अतिथियों द्वारा पुरस्कार के रुप में प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम का संचालन डाँ आलोक सोनवलकर और पं. विपिन चौबे ने किया।






























