शहंशाहे मालवा मौलाना कमालुद्दीन चिश्ती र.अ. का सालाना उर्स 23 दिसंबर 2021 से मनाया जाएगा।
धार@साबिर खान
प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदेश से कोरोना प्रोटोकॉल पूर्णरूप से हटाने की घोषणा के बाद उर्स कमेटी के सदर निसार अहमद एडवोकेट की अध्यक्षता में कार्यसमिति की बैठक सम्पन्न हुई जिसमें उर्स कमेटी के सदर निसार अहमद व उर्स कमेटी द्वारा मुख्यमंत्री जी के निर्णय का स्वागत करते हुवे आभार व्यक्त किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि
23 दिसंबर 2021 गुरुवार को आस्ताने आलिया पर चादर पेश करने के साथ ही चार दिवसीय उर्स का आगाज होगा।
27 दिसंबर 2021 को महफिल ए रंग के साथ उर्स का समापन होगा और परंपरानुसार व्यापारिक मेला 9 जनवरी तक जारी रहेगा।
विगत वर्ष कोरोना महामारी के चलते कोरोना गाईड लाइन के अनुसार उर्स का आयोजन सीमित स्वरूप में हुआ था।
ज्ञात हो के धार के मौलाना कमालुद्दीन चिश्ती र.अ का उर्स पूरे देश मे प्रसिद्ध है कई धर्मों के श्रद्धालु और जायरीन दूर दूर से बाबा कमाल के उर्स में शिरकत करते है अन्य प्रदेशों से भी व्यापारी उर्स के मेले में व्यापार करने आते हैं वही देश के प्रसिद्ध कव्वाल बाबा कमाल के दरबार मे अपने कलाम पेश करते हैं।
उर्स कमेटी के सदर निसार अहमद एडवोकेट ने सभी धर्मो के श्रद्धालुओं , जायरीनों व व्यापारीयो से अपील की है कि मास्क ओर टीकाकरण का विशेष ध्यान रखते हुए उर्स में शिरकत कर उर्स के आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।
कार्यसमिति बैठक में विशेष रूप से कमेटी के कार्यवाहक सदर सुहेल निसार अहमद,नायब सदर शकील अहमद एडवोकेट, शेख इफ्तेखार उद्दीन हाजी कारी रफीउद्दीन सैयद जावेद अंजुम एडवोकेट, अब्दुल सलाम लल्ला, सन्नू चाचा बाला बागवान शेख जुल्फेकार एडव्होकेट,नवाब एडव्होकेट सईद भाई,भय्यू भाई आदि सदस्य उपस्थित थे।
वीडियो






























