Contact News Publisher
राजस्थान में 3 मई सोमवार से रेड अलर्ट जन अनुशासन पखवाड़ा राज्य सरकार द्वारा लागू किया गया है, जिसके तहत कई नियमों में बदलाव किए गए हैं और बेवजह घर से बाहर निकलने वालों के खिलाफ एक सख्त रुख अपनाते हुए सरकार ने आदेश निकाला है कि अगर कोई भी घर से बाहर बेवजह निकलेगा तो ऐसे में पुलिस द्वारा उसे संस्थागत क्वॉरेंटाइन में भेज दिया जाएगा और उसकी कोविड-19 की जांच की जाएगी और रिपोर्ट नेगेटिव नहीं आने तक उसे क्वेंटीन में ही रहना होगा।
भीलवाड़ा@टीम भारतीय न्यूज़
इसी को लेकर आज भीलवाड़ा में पुलिस सख्त नजर आई और आने जाने वालों से कड़ाई से पूछताछ की गई।वहीं जिन भी लोगों के जवाब संतोषजनक नहीं थे और जो लोग बेवजह बाजार में घूम रहे थे, उन लोगों को पुलिस द्वारा पकड़कर क्वारंटाइन सेंटर में भेज दिया गया।
भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सोमवार से लागू हुई नई गाइडलाइंस को लेकर सभी पुलिस महकमे के अधिकारियों एवं सिपाहियों को यह निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी और बेवजह घूमने वालों को नियम अनुसार क्वारंटाइन में भेजा जाएगा।
आपको बता दें कि भीलवाड़ा शहर में लगातार कोविड-19 के संक्रमण का खतरा बढ़ता जा रहा है, पिछले 15 दिनों से लगातार शहर में 500 से भी ज्यादा संक्रमित मरीज सामने आ रहे हैं।






























