Karwa Chauth 2020: हिंदू महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुरक्षा के लिए करवा चौथ (Karwa Chauth) का व्रत रखी हैं। करवा चौथ पहले सिर्फ उत्तर भारतीय राज्यों में ही मनाया जाता था, लेकिन अब पूरे देश भर में इस त्योहार को मनाया जाता है। करवा चौथ पर महिलाए पूरे दिन भूखे-प्यासे रह कर यह उपवास करती है। जिन लड़कियों की सगाई हो जाती है, वे भी अपने होने वाले पति के लिए यह व्रत रखती है।
इस व्रत ने अब त्योहार का रूप ले लिया है और इसके भव्य आयोजन होने लगे हैं। अब कई ऐसे पति भी होते हैं जो अपनी पत्नी के साथ यह उपवास रखते हैं। इस साल यह त्योहार 4 नवंबर बुधवार को मनाया जाएगा। चांद निकलने पर उसकी पूजा करने के बाद यह व्रत पूरा होता है। महिलाएं इस दिन हाथों में मेहंदी रचाती हैं और सोलह श्रृंगार करती है। इस दिन सुहाग की निशानी लाल चूड़ियां पहनने का रिवाज है। इस दिन पति अपनी पत्नी को खास गिफ्ट देते हैं। इस त्योहार पर परिजनों और करीबी लोगों को शुभकामनाएं दी जाती है। आप भी करवा चौथ पर इन Images, Wishes, Quotes, Greetings, SMS, WahtsApp और Facebook स्टेटस के जरिए अपने करीबी लोगों को शुभकामनाएं दे सकते हैं।



































