Contact News Publisher
मध्यप्रदेश अब 24 घंटे हरित ऊर्जा उपलब्ध कराने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में आयोजित प्री-बिड मीटिंग को वर्चुअली संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश स्वच्छ और नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में एक नए अध्याय की शुरुआत कर रहा है। उन्होंने देश-विदेश के निवेशकों से इस ऊर्जा क्रांति का हिस्सा बनने की अपील भी की।
भोपाल@साबिर खान fm
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि दावोस में की गई घोषणा के अनुरूप मध्यप्रदेश 24×7 हरित ऊर्जा उपलब्ध कराने की महत्वाकांक्षी योजना पर तेजी से काम कर रहा है। उन्होंने बताया कि रीवा अल्ट्रा मेगा सोलर परियोजना ने देश में सबसे कम सौर टैरिफ स्थापित कर वैश्विक पहचान बनाई है, जबकि शाजापुर-नीमच सौर परियोजनाओं और मुरैना की ऊर्जा भंडारण परियोजना ने भी प्रतिस्पर्धी टैरिफ का नया रिकॉर्ड बनाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार निवेशकों को पारदर्शी नीतियां, त्वरित निर्णय और बेहतर अधोसंरचना उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने भरोसा जताया कि यह परियोजना भारत की ऊर्जा सुरक्षा और हरित विकास की दिशा में ऐतिहासिक साबित होगी।






























