नवीन प्राचार्य उ.मा. शिक्षक संघ मध्यप्रदेश ने किया बड़ा बदलाव, कमल किशोर जाट को सौंपी जिम्मेदारी..
धार@साबिर खान fm
नवीन प्राचार्य उच्च माध्यमिक शिक्षक संघ मध्यप्रदेश ने संगठनात्मक स्तर पर अहम बदलाव करते हुए धार जिले में नया नेतृत्व तय कर दिया है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष जी.एल. पिप्पल ने प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए धार जिले के कमल किशोर जाट, पद–उच्च माध्यमिक शिक्षक, शा.उ.मा.वि. कालिबावी, विकासखंड उमरबन, तहसील मनावर को संभागीय अध्यक्ष इन्दौर व जिलाध्यक्ष धार के पद पर नियुक्त किया है।
संघ की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, कमल किशोर जाट अब से संघ की भावनाओं एवं सिद्धांतों के अनुरूप अपनी जिम्मेदारियां निभाएंगे। प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी स्पष्ट किया है कि नियुक्ति को लेकर किसी भी प्रकार का विरोध मान्य नहीं होगा, क्योंकि यह संघ के विधान के अनुरूप है।
इस आदेश की प्रतिलिपि प्रदेश के प्रमुख सचिव, स्कूल शिक्षा विभाग, आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग, संभागीय आयुक्त इन्दौर, जिला शिक्षा अधिकारी धार सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को भी भेजी गई है।
संघ पदाधिकारियों का मानना है कि इस नई नियुक्ति से धार जिले में संगठन को मजबूती मिलेगी और शिक्षकों से जुड़े मुद्दों के समाधान में तेजी आएगी।
इस नियुक्ति के बाद धार जिले के शिक्षकों में नई ऊर्जा और उत्साह का माहौल है। अब देखना होगा कि नई टीम जिले में शिक्षक हितों को लेकर कितनी प्रभावी भूमिका निभाती है।



































