आरोपी तहसीलदार शत्रुघ्न सिंह चौहान के खिलाफ पुलिस अब बड़ी कार्रवाई करने जा रही है। फरार आरोपी की चल और अचल संपत्ति कुर्क की जाएगी। इसके लिए पुलिस कोर्ट से अनुमति लेने की प्रक्रिया में है। आरोपी का परिवार भी गायब है, और पीड़िता ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 50 हजार रूपए का इनाम रखा है।
मध्यप्रदेश@साबिर खान fm
आरोप है कि शत्रुघ्न सिंह चौहान ने महिला को 17 साल तक लिव-इन रिलेशन में रखा और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। जब महिला ने एफआईआर दर्ज कराई, तो आरोपी फरार हो गया। उसे राज्य से बाहर होने का शक है क्योंकि उसने एफआईआर के बाद से अपना मोबाइल बंद कर रखा है।
शत्रुघ्न सिंह का तबादला बैतूल किया गया था, लेकिन वह वहां भी जॉइन नहीं हुआ। सुप्रीम कोर्ट में अग्रिम जमानत की याचिका खारिज हो चुकी है। अब पुलिस उसकी संपत्तियों को कुर्क करने की तैयारी कर रही है।
महिला ने बताया कि उसके पति का निधन 2006 में हो गया था, जिसके बाद वह शत्रुघ्न सिंह के संपर्क में आई और फिर दोनों के बीच संबंध बन गए। 2014 में महिला ने एक बेटे को जन्म दिया। दुष्कर्म के आरोप के बाद आरोपी अब अंडरग्राउंड हो गया है। पुलिस इस मामले में जल्द ही कार्रवाई करने की योजना बना रही है।



































