भोपाल में शिक्षक की गिरफ्तारी, छात्रा से छेड़छाड़ और आत्महत्या के मामले में बिहार से पकड़ा गया आरोपी..
भोपाल स्थित सूखी सेवनिया के एक निजी स्कूल में 11वीं कक्षा की छात्रा के साथ छेड़छाड़ कर उसे आत्महत्या के लिए उकसाने वाले शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
भोपाल@टीम भारतीय न्यूज़
25 जनवरी को शिक्षक नितीश दुबे ने छात्रा से छुट्टी के दौरान छेड़छाड़ की। घटना से दुखी छात्रा ने 26 जनवरी को आत्महत्या कर ली। छात्रा के पिता को अस्पताल में पूरी घटना बताते हुए छात्रा ने दम तोड़ दिया। छात्रा की मौत की खबर मिलते ही नितीश दुबे बिहार स्थित अपने घर भाग गया और महाकुंभ में साधु के वेश में छिप गया।
पुलिस ने आरोपित को महाकुंभ से लौटते ही बिहार के कैमूर स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया। भोपाल लाकर कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस ने 31 जनवरी को प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू की।
थाना प्रभारी रामबाबू चौधरी ने बताया कि पुलिस ने प्रयागराज में महाकुंभ में साधु के वेष में उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। माघ पूर्णिमा स्नान के बाद जब आरोपित घर लौटा, तब पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया।
इस घटना ने समाज में शिक्षक की भूमिका और नैतिकता पर सवाल उठाए हैं। पुलिस द्वारा आरोपित को पकड़ने की कार्यवाही सराहनीय है, लेकिन न्याय प्रक्रिया की पारदर्शिता और सख्ती से इन मामलों की रोकथाम के लिए आवश्यक है।


































