जैत में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के पैतृक गांव में एक भव्य आयोजन हुआ, जिसमें चौहान परिवार के दोनों बेटों की शादियों के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर शिवराज सिंह और उनकी पत्नी साधना ने गीत गाकर समां बांधा।
मुख्य कार्यक्रम..
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बड़े बेटे कार्तिकेय की शादी 6 मार्च को और छोटे बेटे कुणाल की शादी 14 फरवरी को निर्धारित की गई है। रविवार को चौहान परिवार अपने पैतृक गांव जैत में पहुंचे, जहाँ प्रीतिभोज का आयोजन किया गया था। इस भोज में लगभग 50,000 लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई थी। बुधनी, विदिशा और सीहोर क्षेत्र के लोगों को ई-कार्ड के माध्यम से आमंत्रित किया गया था।
इस कार्यक्रम में शिवराज सिंह चौहान और साधना सिंह ने मंच पर गीत “यह दिल तुम्हारे प्यार का मारा है दोस्तों” गाकर सबका मन मोह लिया। शादी की व्यवस्था सुचारू रूप से चलाने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई थी, और लगभग 2 हजार से ज्यादा कार्यकर्ता इसमें शामिल थे।
शादी के कार्यक्रम..
शिवराज के छोटे बेटे कुणाल की शादी भोपाल की जानी-मानी डॉक्टर फैमिली से संबंध रखने वाली रिद्धि जैन से हुई है। रिद्धि डॉक्टर इंद्रमल जैन की पोती हैं। वहीँ बड़े बेटे कार्तिकेय की शादी 5/6 मार्च को उदयपुर में अमानत बंसल से होगी। अमानत लिबर्टी शूज कंपनी के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनूप बंसल की बेटी हैं। 5 मार्च को उदयपुर में शादी के बाद 12 मार्च को भोपाल में एक भव्य रिसेप्शन का आयोजन होगा।


































