प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस महाराजा भोज शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय धार में प्राचार्य डॉक्टर एस एस बघेल बघेल एवं प्रशासनिक अधिकारी डॉक्टर गजेंद्र उज्जैनकर के विशेष मार्गदर्शन में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती धूमधाम से मनाई गई।
धार@साबिर खान fm
इस अवसर पर डॉ आर एस मंडलोई ने संबोधित करते हुए कहा कि एक साधारण इंसान से भगवान बनना कोई आसान बात नहीं है इतनी कम उम्र में जीवन में इतनी साधना होना कि पूरे विश्व में विख्यात हो जाए ऐसे महामानव कभी-कभी जन्म लेते हैं ।
प्राचार्य डॉक्टर एस एस बघेल ने संबोधित करते हुए कहा कि हमारे लिए गौरव का विषय है कि आज जननायक भगवान बिरसा मुंडा की 150 वी जयंती और उनकी देश के लिए शहादत को याद करते हुए पुष्पांजलि कार्यक्रम में हम भाग ले रहे हैं इतिहास से हमें सीखना चाहिए कि कोई भी मनुष्य साधारण होता है लेकिन उसके कार्य से असाधारण बन सकता है छात्र-छात्राओं को भगवान बिरसा मुंडा के जीवन से सीखना चाहिए।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि शैलेंद्र चौरसिया जन भागीदारी सदस्य ने भी भगवान बिरसा मुंडा को नमन किया एवं पुष्पांजलि अर्पित की।
डॉक्टर गजेंद्र उज्जैन करने संबोधित करते हुए कहा कि नहीं कम उम्र में इतना हौसला होना और विभिन्न प्रकार के अभाव में भी अंग्रेजों से लोहा लेना बहुत ही कम लोगों में इतनी हिम्मत होती है तभी तो लोगों ने उन्हें भगवान की उपमा दी।
कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर हेमसिंह मंडलोई ने किया भगवान बिरसा मुंडा के जीवन पर प्रकाश डाला
अंत में आभार डॉक्टर आयशा खान ने माना
संपूर्ण कार्यक्रम की सूत्र धार डॉ अरुणा मोटवानी डॉ एलएस निगवाल डॉक्टर निर्भय सिंह सोलंकी और उनकी टीम ने मूर्त दिया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र-छात्रा एवं हॉस्टल की छात्राओं का विशेष योगदान रहा तकनीकी सहयोग डॉ सागर सेन डॉ प्रदीप बैरागी एवं डॉक्टर देवेन्द्र परमार का विशेष विशेष सहयोग रहा
इस अवसर पर डॉक्टर प्रभा सोनी डॉक्टर के एस चौहान डॉक्टर जे के सागोरे डॉ कविता पाल डॉ मीनाक्षी नोरके डॉक्टर रीना गामी डॉ जितेंद्र पटेल बी एस पटेल अभय वर्मा डॉ देवेंद्र परमार डॉ प्रतिक्षा पाठक डॉक्टर एम एल चौहान एवं समस्त स्टाफ मौजूद था इस अवसर पर प्रसारित हो रहा प्रधानमंत्री एवं मुख्य मंत्री के कार्यक्रम को भी छात्र-छात्राओं में लाइव देखा।




































