भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर की आतिशबाजी नगर में विजय जुलूस निकाला।
धार@टीम भारतीय न्यूज़
धार-महू लोकसभा सीट पर भाजपा की सावित्री ठाकुर ने रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज की है। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी कांग्रेस उम्मीदवार राधेश्याम मुवेल को करीब 2 लाख 18 हजार से अधिक मतों से हराया है। चुनाव जीतने के बाद सावित्री ठाकुर ने मतगणना स्थल पर अपने समर्थकों के साथ विक्ट्री साइन दिखाया। साथ ही कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं वजह से सफलता मिली है। एमपी के मन में है मोदी। लाभार्थियों और हितग्राहियों का विशेष अभिनंदन किया। जिन्होंने मोदी जी की गारंटी पर पूरा भरोसा दिखाया है। इधर धारन नगर में जीत पर भव्य स्तर पर जुलूस निकाला गया। इसमें कार्यकर्ताओं ने खास अत्साह देखने को मिला।नगर के प्रमुख मार्ग से यह वियजी रैली निकली। इसके माध्यम से भाजपा ने सभी मतदाताओं का आभार माना। इस जुलूस में भाजपा के नेता भी शामिल हुए।
इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री विक्रम वर्मा धार विधायक नीना वर्मा, धरमपूरी विधायक कालू सिंह ठाकुर भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज सोमानी किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री दिलीप पटोदिया, जिला उपाध्यक्ष विश्वास पांडे प्रकाश धाकड़ निलेश भारती सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता विजय रैली में शामिल हुए।
मतगणना की शुरुआत से ही भाजपा उम्मीद्वार सावित्री ठाकुर को हर राउंड में बढत मिलती गई। जैसे-जैसे मतगणना के राउंड आगे बढ़ रहे थे उनकी रिकॉर्ड मतों से जीत को सुनिश्चित कर रहे थे। भाजपा उम्मीदवार सावित्री ठाकुर को कुल 7,94,449 वोट प्राप्त हुए। जबकि कांग्रेस उम्मीदवार राधेश्याम मुवेल 5,75,784 वोटो पर सिमट कर रह गए। भाजपा उम्मीदवार सावित्री ठाकुर ने रिकॉर्ड 2 लाख 18 हजार 665 वोटो से जीत दर्ज की। भाजपा की रिकॉर्ड जीत पर कार्यकर्तओं ने आतिशबाजी करते हए मिठाई वितरित की।
मीडिया से चर्चा में सावित्री ठाकुर ने बताया कि मध्यप्रदेश 29 की 29 लोकसभा जीतने के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 29 की 29 लोकसभा जीता कर मध्य प्रदेश वासियों ने बता दिया कि एमपी के मन में है मोदी है। लाभार्थियों और हितग्राहियों का विशेष अभिनंदन, जिन्होंने मोदी जी की गारंटी पर पूरा भरोसा दिखाया है। यह परिणाम बताता है कि विगत 10 वर्षों में विकास हुआ है। मोदी की गारंटी है विकसित भारत बनाने की। मध्य प्रदेश वासियों ने इसमें बढ़कर सहयोग करा है। भाजपा संगठन के सभी कार्यकर्ताओं को बहुत बहुत शुभकामनाएं और बधाई। मोदी जी ने जो कहा सो किया। फिर एक बार मोदी सरकार। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने दी।



































